Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 के पहले ही मैच में हो गया बवाल, फिल सॉल्ट के कैच को लेकर सोशल मीडिया पर मचा घमासान

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत बेहद ही धमाकेदार अंदाज में हो चुकी है. आरसीबी और सनराइजर्स के बीच खेले गए पहले मैच में जमकर रनों की बरसात हुई. इसी के साथ इस मैच में ही कॉन्ट्रोवर्सी की शुरुआत भी हो चुकी है. फिल सॉल्ट के एक कैच को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 29, 2026 16:03

IPL 2026, RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में विराट कोहली की धमाकेदारी पारी के दम पर आरसीबी ने 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जमकर रनों का अंबार लगा और बल्लेबाजों की धूम देखने को मिली. इसी के साथ टूर्नामेंट के पहले ही मैच में एक कॉन्ट्रोवर्सी की शुरुआत भी हो चुकी है. सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा हुआ की सोशल मीडिया पर इसको लेकर बवाल मच गया है. आइए आपको भी बताते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

फिल सॉल्ट के कैच पर मचा बवाल

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर में आरसीबी के लिए रोमारियो शेफर्ड गेंदबाजी करने के लिए उतरे. ओवर की पहली ही गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने एक बड़ा शॉट खेला लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन के पार नहीं जा सकी. फिल सॉल्ट ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए गेंद को लपक लिया और क्लासेन आउट हो गए. सॉल्ट के इस कैच को जब स्लो मोशन में देखा गया ऐसा लग रहा है कि उनका पैर बाउंड्री लाइन को छू गया है लेकिन थर्ड अंपायर को ऐसा नहीं लगा और उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए क्लासेन को आउट करार दिया. सोशल मीडिया पर इसी के वीडियो पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं.

क्लासेन भी अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी इस अंपायर के इस फैसले से नाराज नजर आए. उन्होंने अंपायर के साथ बातचीत भी की लेकिन पवेलियन जाना पड़ा. हैदराबाद के फैंस इस फैसले से काफी नाराज नजर आए और सोशल मीडिया पर इसको लेकर गुस्सा साफ नजर आ रहा है. क्लासेन का आउट होना इस मैच में टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. अगर वो आउट नहीं होते तो अंत के ओवरों में और भी ज्यादा घातक साबित हो सकते थे. उन्होंने इस मैच में 22 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों की पारी खेली.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- PSL में हुआ 41 साल के ‘बूढ़े’ खिलाड़ी का डेब्यू, साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला

First published on: Mar 29, 2026 04:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.