Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: RR vs CSK मैच पर मंडराए संकट के बादल, मूसलाधार बारिश के चलते रद्द होगा मुकाबला?

IPL 2026 RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मैच पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं. गुवाहाटी में मैच से पहले लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते मैच रद्द भी हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो फैंस के लिए ये एक बड़ा झटका साबित होगा. पढ़िए पूरी खबर

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 30, 2026 19:04

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच के ऊपर अब संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं. ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है और मैच की शुरुआत से पहले वहां झमाझम बारिश हो रही है. ऐसे में अगर मूसलाधार बारिश नहीं रुकती है तो मैच रद्द भी हो सकता है. ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा. इसी के साथ अगर ऐसा होता है तो फैंस के लिए बड़ा झटका होगा. उन्हें अपने फेवरेट खिलाड़ियों को खेलते देखने का मौका नहीं मिल पाएगा.

कम ओवरों का होगा मुकाबला

चेन्नई बनाम राजस्थान के बीच के मुकाबले में अगर थोड़ी देर के बाद बारिश रुक जाती है तो कम ओवरों का मुकाबला हो सकता है. अंपायर मैदान का निरीक्षण कर इस बात का फैसला करते हैं कि कितनी देर में मुकाबला शुरू होगा और साथ ही ओवरों में कितनी कटौती की जाएगी. ग्राउंड स्टाफ को इस दौरान कड़ी मेहनत करनी होगी तो वहीं फैंस प्रार्थना करेंगे कि दोबारा बारिश ना हो. एक मैच में नतीजा आने के लिए कम से कम 5-5 ओवरों का खेल होना चाहिए.

CSK vs RR का हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल में 31 मुकाबले हो चुके हैं. दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. 16 मैचों में चेन्नई ने बाजी मारी है तो वहीं 15 मैचों में राजस्थान ने जीत हासिल की है. पिछले 10 मैचों में राजस्थान की टीम ने जबरदस्त वापसी की है और 8 मैचों में जीत हासिल कर इस रिकॉर्ड को सुधारा है. इन दोनों टीमों के बीच मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड डील हुई थी. रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले राजस्थान की टीम ने संजू सैमसन को स्क्वॉड में शामिल हुए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IPL 2026 में इतिहास रचने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, इतने रन बनाते ही बन जाएंगे ‘नंबर 1’

First published on: Mar 30, 2026 06:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.