IPL 2026 में इतिहास रचने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, इतने रन बनाते ही बन जाएंगे ‘नंबर 1’

IPL 2026: आईपीएल में खेलते हुए युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इतिहास रच सकते हैं. उनके पास इस सीजन एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इसके लिए उन्हें सिर्फ 347 रन और बनाने होंगे. क्या है ये रिकॉर्ड आइए आपको भी बताते हैं

jacket - 2026-03-30T181121.733
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है. हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में हर किसी की नजरें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होगी. साल 2025 में उन्होंने टूर्नामेंट में डेब्यू करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की थी. ऐसे में इस बार भी राजस्थान को उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

वैभव के पास इतिहास रचने का मौका

वैभव के पास इतिहास रचने का मौका2 / 6

वैभव सूर्यवंशी के पास आईपीएल के इस सीजन में इतिहास रचने का मौका होगा. वो आईपीएल इतिहास में सबसे सफल टीनएजर बल्लेबाज बन सकते हैं. इस समय ये रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के पास है. 13 से 29 साल के खिलाड़ी टीनएजर्स कहलाते हैं.

विज्ञापन

टीनएजर के तौर पर सबसे ज्यादा रन

टीनएजर के तौर पर सबसे ज्यादा रन3 / 6

आईपीएल के इतिहास में टीनएजर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल पृथ्वी शॉ के नाम है. उन्होंने साल 2018 से 19 के बीच खेली 25 पारियों में 598 रन बनाए हैं. इस सीजन पृथ्वी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं और उनकी उम्र अब 26 साल है,

वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास

वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास4 / 6

15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब तक टूर्नामेंट में 7 मैच खेलते हुए 252 रन बनाए हैं. इस सीजन अगर वो 347 रन और बना लेते हैं तो पृथ्वी शॉ के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. फ्रेंचाइजी ने साल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में उनको 1.10 करोड़ में खरीदा था.

विज्ञापन

शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज

शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज5 / 6

आईपीएल के पहले ही सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन कर हर किसी का दिल जीतने का काम किया था. इसी के साथ वो टूर्नामेंट के इतिहास में शतक जड़ने वाले युवा खिलाड़ी भी बन गए थे. उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ इतिहास रचा था.

CSK के खिलाफ होगा पहला मैच

CSK के खिलाफ होगा पहला मैच6 / 6

वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा और टीम की कमान रियान पराग के हाथों में होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन