IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. इस मैच में 400 से ज्यादा रन बने और गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई. आरसीबी ने इस मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. टीम ने महज 15.4 ओवरों में ही 202 रनों के लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच दिया. विराट कोहली ने टीम के लिए 38 गेंदों में 69 रनों की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली. उनके साथ-साथ एक और बल्लेबाज ऐसा था जिसने टीम की जीत में अहम किरदार अदा किया. इस खिलाड़ी को टीम की तरफ से पहले प्लेइंग 11 का हिस्सा तक नहीं बनाया गया था.
11 चौकों-छक्के जड़ एकतरफा किया मैच
आरसीबी की टीम ने इस मैच की शुरुआत में देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया था. उन्हें बाद में जैकब डफी की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैच में खेलने का मौका मिला. इसका भरपूर फायदा उठाते हुए उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम की जीत में अहम योगदान निभाया. पडिक्कल ने सनराइजर्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 26 गेंदों में ही 61 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 234 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके तो वहीं 4 बेहतरीन छक्के जड़े. उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर ही आरसीबी के रन चेज को आसान किया.
डफी बने प्लेयर ऑफ द मैच
न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज जैकब डफी इस मैच का हिस्सा भले ही कम समय के लिए रहे हों लेकिन उन्होंने अपना काम बखूबी ढंग से किया. उन्होंने इस मैच में सनराइजर्स के टॉप ऑर्डर को गिराने का काम किया. डफी ने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 22 रन खर्च किए और 3 विकेट चटकाए. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों को तो उन्होंने एक ही ओवर में चलता किया फिर बाद में उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को भी 1 रन ही बनाने दिया. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन को देख प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया है.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: 1,2 नहीं SRH के खिलाफ विराट कोहली ने बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, ओपनिंग मैच में लगाई गेंदबाजों की क्लास
संबंधित खबरें
4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
13 mins agoICC रैंकिंग में विराट कोहली को हुआ नुकसान, केएल राहुल ने लगाई लंबी छलांग
24 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्यों 15 की जगह चुने गए 16 खिलाड़ी?
48 mins agoभुवनेश्वर कुमार का हो गया कमबैक, अब इन 5 बड़े खिलाड़ियों की बारी!
55 mins agoIND vs WI: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें दूसरा टी-20 मैच?
1 hr ago'ICC ट्रॉफी आपके...', अजीत अगरकर की विदाई के बाद भावुक हुए गौतम गंभीर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने तोड़ दिया विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago'5 करोड़ लेकर पहुंचे प्रेमानंद के आश्रम', कोहली ने दावे को बताया फर्जी
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच आई दरार? हुआ शॉकिंग खुलासा
2 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद BCCI का फैसला, लक्ष्मण को मिली बड़ी खास जिम्मेदारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines