IPL 2026: 1,2 नहीं SRH के खिलाफ विराट कोहली ने बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, ओपनिंग मैच में लगाई गेंदबाजों की क्लास

IPL 2026: सनराइजर्स के खिलाफ मैच में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. इस मैच में 69 रनों की नाबाद पारी खेल उन्होंने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. यहां देखें इन रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

jacket - 2026-03-29T124433.595
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में विराट कोहली एक बार फिर से अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 181 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके तो वहीं 5 गगनचुंबी छक्के भी निकले. इसी के साथ इस मैच में उन्होंने अपनी दमदार पारी के दम पर 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है. आइए आपको भी बताते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में.

विज्ञापन

रन चेज में 4 हजार रन पूरे

रन चेज में 4 हजार रन पूरे2 / 6

आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन हैं. इसी के साथ अब वो रन चेज में 4 हजार रन बनाने वाले भी पहले बल्लेबाज बन गए हैं. टारगेट का पीछा करते हुए विराट को नाम अब 4027 रन हो गए हैं. लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं जिनके नाम 3285 रन हैं. 

विज्ञापन

रन चेज में सबसे ज्यादा अर्धशतक

रन चेज में सबसे ज्यादा अर्धशतक3 / 6

विराट कोहली ने इस मैच में डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के रिकॉर्ड को तोड़ा है. वो रन चेज करते हुए आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट को ने ये अद्भुत कारनामा 21 बार किया है.

SRH के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

SRH के खिलाफ सबसे ज्यादा रन4 / 6

विराट कोहली के नाम अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है. विराट के नाम अब SRH के खिलाफ 874 रन हो गए हैं तो वहीं सैमसन ने 867 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड5 / 6

इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 5 जबरदस्त छक्के भी जड़े. इसी के साथ अब वो केएल राहुल को पीछे छोड़ बतौर भारतीय ओपनर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ओपनिंग करते हुए अब उनके नाम 181 छक्के हो गए हैं.

टी20 में सबसे ज्यादा रन

टी20 में सबसे ज्यादा रन 6 / 6

विराट कोहली इस पारी के दम पर अब टी20 क्रिकेट में एशिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया है. कोहली के नाम अब 415 मैचों में 13, 612 रन हो गए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन