Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, मिचेल स्टार्क इतने मैचों के लिए हुए बाहर 

IPL 2026, Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सीजन शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा था. आईपीएल 2025 में फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले मिचेल स्टार्क इंजरी के कारण टीम को ज्वाइन नहीं कर पाए. अब उनकी चोट को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है.

Author
Written By: Aditya Updated: Apr 7, 2026 12:45
Mitchell Starc
Mitchell Starc

IPL 2026, Delhi Capitals: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इंजरी के कारण अब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. स्टार्क के टीम में जुड़ने से दिल्ली की गेंदबाजी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी. इस टीम के पास पहले से ही लुंगी एनगिडी और टी नटराजन जैसे गेंदबाज नजर आ रहे हैं. फ्रेंचाइजी उम्मीद कर रही थी कि जल्द ही स्टार्क टीम को ज्वाइन कर लेंगे, लेकिन अब उनसे जुड़ी एक बड़ी अपडेट आई है. जिससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम बिल्कुल भी खुश नहीं होगी. 

मिचेल स्टार्क इतने मैचों के लिए बाहर 

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क फिलहाल इंजरी के साथ जूझ रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार्क आईपीएल में अभी कम से कम 3 मैच और मिस करने वाले हैं. पूरी तरह से फिट होने में उन्हें थोड़ा और समय लग सकता है. फिलहाल वो कंधे और घुटने की चोट से उबर रहे हैं. स्टार्क के आने से दिल्ली कैपिटल्स टीम की डेथ गेंदबाजी और मजबूत हो जाएगी. हालांकि अभी तक स्थिति को टी नटराजन और लुंगी एनगिडी ने संभाल कर रखा है. आईपीएल 2025 में स्टार्क ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. हाल के समय में उन्होंने बिग बैश लीग 2026 में भी कमाल का प्रदर्शन किया था. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RR vs MI: धमाकेदार कमबैक करने उतरेगी मुंबई इंडियंस, देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

---विज्ञापन---

लगातार जीत दर्ज कर रही है दिल्ली कैपिटल्स 

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं. दोनों ही मैचों में दिल्ली की टीम बहुत मजबूत नजर आ रही थी. ऐसे में अब उसी फॉर्म को अक्षर पटेल की टीम आगे भी जारी रखना चाहेगी. जिससे पिछले सीजन की गलती दोबारा नहीं हो. आईपीएल 2025 में भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बहुत अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन बाद में फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन गिर गया था. जिसके कारण ही नॉकआउट में कैपिटल्स की टीम एंट्री नहीं कर पाई थी.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच कामाख्या माता के दर्शन करने पहुंचे रोहित शर्मा, तिलक वर्मा भी आए नजर 

First published on: Apr 07, 2026 12:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.