CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही है. हालांकि उसके बाद भी कुछ बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 180 रन बनाए. जहां पर टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने छोटी लेकिन अहम पारी खेली. इसके दौरान उन्होंने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
संजू सैमसन ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रनों की आक्रामक पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. आईपीएल 2026 में अब तक संजू सैमसन ने 13 मैचों में 477 रन बनाए हैं. इसी के साथ वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर विकेटकीपर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज था. धोनी ने आईपीएल 2013 में 16 पारियां खेलकर 461 रन बनाए थे. अब संजू टॉप पर पहुंच गए हैं. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत ही कम विकेटकीपर बल्लेबाजों ने खेला है. जिसके कारण ही इस लिस्ट में कोई और खिलाड़ी नहीं नजर आ रहा था.
ये भी पढ़ें: MS Dhoni का IPL 2027 में खेलना लगभग पक्का! फैंस के बीच खुशी की लहर
सीएसके की टीम ने बनाया सम्मानजनक स्कोर
मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल ने बहुत ज्यादा निराश किया. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे कार्तिक शर्मा ने हालांकि 19 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने कमबैक करते हुए 27 गेंदों में 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 44 रन बनाए. अंत में शिवम दुबे ने 26 रन जोड़े. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 और ‘धर्म परिवर्तन’ विवाद के बीच येशा सागर का चौंकाने वाला कदम, DC के मैच में समीर रिजवी को…
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines