IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इस सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले मुंबई में सभी टीमों के कप्तान मीटिंग के लिए इकट्ठा हुए. इस दौरान सभी कप्तानों के बीच बातचीत और मस्ती दोनों हुई. फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. इसी के साथ सभी कप्तान की इस मीटिंग में आईपीएल के एक नियम को लेकर चर्चा भी हुई, जिसे लेकर सभी टीमों के कप्तान नाखुश नजर आ रहे हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार कप्तानों की तरफ से इस नियम बदलने की मांग की गई. ऐसे में बीसीसीआई की तरफ से क्या फैसला लिया गया है आइए आपको भी बताते हैं.
The TEN Captains have assembled in Mumbai 😎
Up Next: #TATAIPL 2026 Captain’s Photo 😉⏳ pic.twitter.com/X6pt0CmzZu---विज्ञापन---— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2026
मैच के नियमों पर हुई मीटिंग में चर्चा
आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा है कि फोटोशूट के समय सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय थे. बुधवार को हुई मीटिंग में मैच के नियमों पर बातचीत हुई है. इस मीटिंग की कमान मैच रेफरी पैनल के प्रमुख जावागल श्रीनाथ और एलीट अंपायर नितिन मेनन के हाथों में थी. बीसीसीआई की तरफ से इस साल गेंद बदलने और ट्रेनिंग से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए गए है. इस मीटिंग में सभी कप्तानों की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर चर्चा की गई. सामने आई जानकारी के अनुसार कप्तान इस नियम से खुश नहीं हैं. कप्तानों के अनुसार ये नियम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में संतुलन को खराब करने का काम करता है.
BCCI ने क्या लिया फैसला?
बीसीसीआई की तरफ से इस मीटिंग में साफ कर दिया गया है कि इम्पैक्ट प्लेयर का ये नियम साल 2027 तक जारी रहेगा. साल 2023 में पहली बार इस नियम को टूर्नामेंट में लागू किया गया था. इस नियम के तहत सभी टीमों के पास मैच के दौरान प्लेइंग 11 में बदलाव करने का मौका रहता है. टीमों के पहले ही 5 ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट मैच ऑफिशियल को सौंपनी होती है जो कि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं.
ये भी पढ़िए- IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में कैसे देख पाएंगे, टेलीकॉम ऑपरेटर ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी










