हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: इतिहास रचने की दहलीज पर भुवनेश्वर कुमार, बनेंगे ये मुकाम हासिल करने वाले इकलौते तेज गेंदबाज

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के इस सीजन में उम्र को मात देते हुए आगे निकल चुके हैं. उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पर्पल कैप पर कब्जा किया है और अब वो इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. LSG के खिलाफ मैच में उतरते ही वो एक ऐसा मुकाम हासिल कर लेंगे जो कि आईपीएल के इतिहास में कोई भी तेज गेंदबाज नहीं कर पाया है.

विज्ञापन

IPL 2026: आरसीबी की टीम इस सीजन एक बार फिर से कमाल के रंग में नजर आ रही है. टीम ने अब तक खेले 9 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है. टीम इस समय प्लेऑफ की रेस में तीसरे नंबर पर है. रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम इस बार टाइटल डिफेंड करने के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रही है. इसके पीछे का अहम कारण टीम के धांसू गेंदबाजी है. इस सीजन टीम के गेंदबाजों ने अपना दबदबा दिखाया है. अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लखनऊ के खिलाफ मैच में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. 

बनेंगे ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज

आईपीएल के इतिहास में आज तक ऐसा कोई तेज गेंदबाज नहीं रहा है जिसने 200 मुकाबले खेले हों. भुवनेश्वर कुमार ऐसा कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बनेंगे. लखनऊ के खिलाफ मैच में उतरते ही वो ये मुकाम हासिल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. हाल ही में उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 200 विकेट लेने का कारनामा किया था. ऐसा करने वाले भी वो पहले तेज गेंदबाज थे. 

पर्पल कैप की रेस में टॉप पर भुवी 

भुवनेश्वर कुमार इस सीजन पर्पल कैप की रेस में टॉप पर बने हुए हैं. उन्होंने अब तक टीम के लिए खेले 9 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं. हर मैच में उनकी घातक गेंदबाजी के सामने विपक्षी बल्लेबाज बेअसर नजर आते हैं. इस दौरान उनका औसत 15.53 का रहा है. इससे पहले भी वो पर्पल कैप जीत चुके हैं लेकिन 36 साल की उम्र में उनका ये प्रदर्शन बेहद ही खास है.

विज्ञापन

टॉप पर जगह बनाने उतरेगी आरसीबी

आरसीबी की टीम लखनऊ की टीम को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाने उतरेगी. टीम इस मैच में अगर जीत हासिल कर लेती है तो बिना किसी परेशानी के टॉप पर काबिज हो जाएगी. टीम का नेट रन रेट किसी और टीम से बेहतर है. ऐसे में 14 अंक होने के बाद भी सनराइजर्स को दूसरे पायदान पर खिसकना होगा.

ये भी पढ़िए- MS Dhoni के IPL 2026 में खेलने की तारीख हुई रिवील! इस दिग्गज ने उठाया राज से पर्दा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola