MS Dhoni के IPL 2026 में खेलने की तारीख हुई रिवील! इस दिग्गज ने उठाया राज से पर्दा

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अभी तक धोनी एक भी मुकाबला खेलने के लिए नहीं उतरे हैं. ऐसे में फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि वो कब मैदान पर चेन्नई की जर्सी में उतरेंगे. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर ने इसको लेकर खुलासा किया है कि धोनी किस दिन CSK के लिए खेलने उतर सकते हैं.

DHONI.jpg

MS Dhoni in IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एम एस धोनी ने आईपीएल के इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेला है. फैंस को बेसब्री से उनके मैदान पर उतरने का इंतजार है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस सीजन अब तक 10 मुकाबले खेले हैं जिसमें से टीम ने 5 में जीत हासिल की है तो वहीं 5 में हार का सामना किया है. टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. ऐसे में धोनी कब टीम के लिए खेलने उतरेंगे इस खुलासा पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने किया है. उन्होंने बताया कि कब धोनी इस आईपीएल में मैच खेलने के लिए उतर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन खेल सकते हैं धोनी

मोहम्मद कैफ ने धोनी की मैदान पर वापसी को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 18 मई को मैदान में उतर सकते हैं. मुझे लगता है कि वो शुरू से ही नहीं खेलना चाहते थे. हमको दिख रहा था कि पहले से ही मन था कि वो नहीं खेलेंगे”. चेन्नई के लिए ये उनके घरेलू मैदान पर उनका आखिरी मुकाबला होगा. इसके बाद एक और मुकाबला बचेगा जो कि गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा. 

काल्फ इंजरी से जूझ रहे धोनी

सीएसके की तरफ से सामने आई जानकारी के अनुसार एम एस धोनी काल्फ इंजरी के चलते अभी तक इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए हैं. हालांकि, वो नेट्स में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों कर रहे हैं. मैनेजमेंट के अनुसार वो अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और इसी के चलते उन्होंने अभी तक नहीं खेलने का फैसला किया है.

विज्ञापन

18 मई को होगा आखिरी मुकाबला?

आईपीएल 2026 में अगर धोनी 18 मई को अपना पहला मुकाबला खेलते हैं तो वो धोनी के लिए उनके आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला भी हो सकता है. उन्होंने कहा था कि वो सीएसके के लिए अपना लास्ट मैच चेपॉक के मैदान पर खेलना चाहते हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो इस मैच में खेलने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे. धोनी की कप्तानी में टीम 5 आईपीएल टाइटल जीत चुकी है लेकिन अब टीम ने उनके बिना खेलना भी सीख लिया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ