IPL 2024: विश्व कप के बाद क्रिकेट फैंस के लिए एक और त्योहार आ रहा है। यह त्योहार है टाटा आईपीएल 2024। क्रिकेट फैंस में आईपीएल को लेकर हमेशा से एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है। फैंस भी दो-ढाई महीने तक आईपीएल का खूब लुत्फ उठाते हैं। लेकिन आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। चेन्नई का स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2024 से बाहर हो सकता है। अब चेन्नई सुपर किंग्स भी स्टार को छोड़ने के लिए तैयार हो गया है।
अकेले जीताने की काबिलियत रखते थे खिलाड़ी
क्रिकेट फैंस अभी विश्व कप के रंग में डूबे हुए हैं। फैंस को विश्व कप के आगे कुछ नहीं सूझ रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 16 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 19 नवंबर को फाइनल होगा। लेकिन इन रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बेहद ही बुरी खबर सामने आई है। चेन्नई का स्टार खिलाड़ी, जो अकेले ही पूरी टीम को जीताने का काबिलियत रखते थे, वह आईपीएल 2024 से बाहर हो जाएंगे। स्टार खिलाड़ी को अपने घुटने की सर्जरी करानी है।
ये भी पढ़ें:- Rohit ने फैंस से छुपाई एक बात… रिपोर्टर के सवाल पर कहा- वो नहीं बता सकता, हमारे पास ही रहने दो
घुटने की सर्जरी के कारण होंगे बाहर
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स लगातार घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने के बाद स्टोक्स ने कहा कि वह वाइट बॉल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। क्योंकि उन्हें अपने घुटने की सर्जरी करानी है। ऐसे में संभावना है कि स्टोक्स आईपीएल 2024 को भी अलविदा बोलने वाले हैं। चेन्नई ने कहा कि हम स्टोक्स को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। इससे साफ है कि स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स आईपीएल 2024 में न ही चेन्नई में और न ही किसी अन्य टीम में शामिल हो सकेंगे।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
11 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
49 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
50 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
1 hr agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines