नई दिल्ली: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए कप्तानी कर रहे एमएस धोनी संन्यास को लेकर अलग-अलग तरह के संकेत दे रहे हैं। हाल ही उन्होंने टॉस के दौरान प्रजेंटर से कहा था कि आप मान रहे हैं कि ये मेरा आखिरी सीजन है। इससे पहले धोनी ने चेन्नई में कहा था कि वे अपने करियर के आखिरी फेज से गुजर रहे हैं। बहरहाल, जो भी हो धोनी के फैंस उन्हें विदा करने के मूड में नहीं हैं। इस बीच एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें धोनी का एक हमशक्ल स्टेडियम में बैठा नजर आ रहा है।
धोनी के फैंस उत्साहित
इस शख्स को देख धोनी के फैंस उत्साहित हो गए हैं। उनका कहना है कि ये 2040 में दिखने वाले धोनी हैं। यह क्लिप आईपीएल के मैच नंबर 41 का है जो चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया- “2040 में धोनी इस मैच को देख रहे हैं।” वहीं एक यूजर ने लिखा- लगता है कि हमें 2040 तक इंतजार करना होगा। भारत के पूर्व कप्तान ने 15 अगस्त, 2020 को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था, लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग में सक्रिय रहे।
मैं ट्रॉफी जीतकर एक साल और खेलूंगा
सीएसके टीम में धोनी के साथी रहे सुरेश रैना ने खुलासा किया है कि ‘थाला’ ने उन्हें रिटायरमेंट के विषय पर क्या कहा था। JioCinema पर बोलते हुए रैना ने खुलासा किया कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने आईपीएल के मौजूदा सत्र के दौरान कहा था कि मैं ट्रॉफी जीतकर एक साल और खेलूंगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
14 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
22 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
41 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines