हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: 'टीम इंडिया में खेलेगा रिंकू सिंह...', दिग्गज ऑलराउंडर ने जताया भरोसा

विज्ञापन
IPL 2023 Rinku Singh Irfan Pathan

नई दिल्ली: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल रहे रिंकू सिंह आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोक हीरो बन गए हैं। हर ओर रिंकू के इस कारनामे की चर्चा है। ऐसे में अब ये भी चर्चा होने लगी है कि क्या लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे इस बल्लेबाज को कभी टीम इंडिया का कॉल मिलेगा। इस साल एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट भी कतार में हैं, ऐसे में रिंकू को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच बातचीत शुरू हो गई है। इस बीच पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने रिंकू की काबिलियत पर भरोसा जताया है।

और पढ़िए – PAK vs NZ: मैदान पर उतरते ही बाबर आजम लगाएंगे खास ‘शतक’, बन जाएंगे तीसरे खिलाड़ी

घरेलू से लेकर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन 

स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए पठान ने कहा कि रिंकू ने पिछले साल घरेलू सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें केवल आईपीएल में कदम रखने की जरूरत थी। पठान ने कहा- चयनकर्ता दो चीजें देखना चाहते हैं- क्या यह बल्लेबाज एक अच्छा फील्डर भी है? क्या उसका प्रथम श्रेणी का औसत अच्छा है? 40 मैचों में उनका औसत 59.89 का है।

विज्ञापन

उन्होंने पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, 100 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें केवल एक चीज की जरूरत थी, वह ये कि उन्हें आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना था। अब जब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी खिलाड़ियों का सामना करेगा तो चयनकर्ताओं को उसकी क्षमताओं पर भरोसा हो सकता है।

और पढ़िए – WPL को मिलेगी बड़ी विंडो, फरवरी में होम एंड अवे फॉर्मेट के साथ होगा आयोजित

विज्ञापन

मेरा दृढ़ विश्वास है कि रिंकू सिंह को टीम इंडिया से कॉल मिलेगा

पठान ने कहा- आने वाले समय में मेरा दृढ़ विश्वास है कि रिंकू सिंह को टीम इंडिया से कॉल मिलेगा। रिंकू ने इस साल केकेआर की सीजन की पहली जीत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों पर 46 रनों की शानदार पारी खेली थी। टीम 89/5 पर लड़खड़ा रही थी, लेकिन बिग-हिटर आंद्रे रसेल का विकेट गंवाने के बाद रिंकू ने शार्दुल ठाकुर के साथ छठे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी कर नाइट राइडर्स को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। केकेआर ने अंतत: मैच 81 रनों से खेल जीत लिया। नितीश राणा की अगुवाई वाली टीम वर्तमान में आईपीएल 2023 तालिका में चौथे स्थान पर है। KKR सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को ईडन गार्डंस में मुकाबला खेलने के लिए तैयार है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola