नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने अब तक के करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि वे पहले ही मुकाबले में अपने नाम खास उपलब्धि दर्ज कर लेंगे। शुक्रवार 14 अप्रैल को न्यूजीलैंड के खिलाफ जब मैच के लिए मैदान में उतरेंगे, तो वह 100 T20 इंटरनेशनल खेलने वाले तीसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन जाएंगे। बाबर ने अब तक 99 T20i मैच खेले हैं। वे मैदान पर उतरते ही ये खास शतक अपने नाम दर्ज कर लेंगे।

विज्ञापन

शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज ने किया है 100 का आंकड़ा पार 

खास बात यह है कि पाकिस्तान के लिए अब तक सिर्फ दो खिलाड़ियों ने ही यह उपब्लधि हासिल की है। शोएब मलिक 123 और मोहम्मद हफीज 119 मैचों के साथ T20i में इस मुकाम तक पहुंचने वाले दो अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। पाकिस्तानी कप्तान अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं और मोहम्मद रिजवान के साथ सलामी जोड़ी बनाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़िए – PAK vs NZ: टी20 सीरीज में कौन करेगा ओपनिंग? बाबर आजम ने अपने प्लान का किया खुलासा

बाबर आजम की परीक्षा 

बाबर आजम के करियर की बात की जाए तो उन्होंने 99 T20i मैचों में 3355 रन बनाए हैं। उनका औसत 41.41 का है। वे इस फॉर्मेट में अब तक 2 शतक और 30 अर्धशतक जड़ चुके हैं। उम्मीद है कि वे पहले ही मुकाबले में बड़ी पारी खेलकर प्रशंसकों को खुश कर देंगे। बाबर के लिए टी-20 और वनडे सीरीज इसलिए भी चुनौतीपूर्ण होंगी क्योंकि इससे उनका कप्तानी करियर भी दांव पर है।

विज्ञापन

पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी कह चुके हैं कि बाबर का भविष्य उनके प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा। ऐसे में कप्तान पर थोड़ा अतिरिक्त दबाव होगा। हालांकि न्यूजीलैंड के बड़े खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं, ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ कीवी टीम थोड़ी कमजोर है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों में से कौन किस पर भारी रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ