नई दिल्ली: आईपीएल में कब कौनसा सरप्राइज सामने आ जाए कहा नहीं जा सकता। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS ने 198 रनों का लक्ष्य दिया। जब आरआर की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी तो फैंस रविचंद्रन अश्विन को देखकर चौंक गए।
फैंस रह गए हैरान
अश्विन को ओपनिंग पर आते और बल्ला थामे देख फैंस हैरान रह गए। सभी को उम्मीद थी कि जोस बटलर और यशस्वी जयसवाल ही ओपनिंग करेंगे, लेकिन अश्विन ने बड़ा सरप्राइज दे दिया। हालांकि वे ओपनिंग में फ्लॉप रहे और 4 गेंद खेलकर डक पर आउट हो गए। वहीं यशस्वी जयसवाल 8 गेंदों में 11 रन ही बना सके। तीसरे स्थान पर उतरे जोस बटलर 11 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अश्विन ने आईपीएल में ओपनिंग की है।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘उमरान मलिक ने कहा था तीन छक्के मारूंगा…’, चहल ने किया खुलासा
2013 में भी कर चुके हैं ओपनिंग
इससे पहले वह 2013 में एक मैच में ओपनिंग कर चुके हैं। ये मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे अश्विन ने माइकल हसी के साथ ओपनिंग की, लेकिन वे उस वक्त भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। अश्विन ने 13 गेंदों में 11 रन बनाए थे। जिसमें दो चौके शामिल रहे।
और पढ़िए – IPL 2023 RR vs PBKS: शिखर धवन ने अपने ही खिलाड़ी को दिया झटका, मात्र 1 गेंद खेलकर बाहर हुआ धाकड़ बैटर
बटलर की चोट हो सकती है वजह
हालांकि अश्विन ने ओपनिंग क्यों की, इसके पीछे की वजह बटलर की चोट को बताया जा रहा है। बटलर आखिरी ओवर में कैच लेने के तुरंत बाद मैदान से बाहर चले गए थे। कैच पकड़ते समय बटलर की अंगुली चोटिल हो गई थी, जिसकी वजह से वह ओपनिंग करने नहीं आए। हालांकि इस बारे में टीम मैनेजमेंट ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
9 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines