IPL 2023: 'उमरान मलिक ने कहा था तीन छक्के मारूंगा...', चहल ने किया खुलासा
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उमरान मलिक अपनी तूफानी गेंदबाजी से स्टंप उड़ाते देखे जा रहे हैं। उमरान अब बल्लेबाजी में भी जौहर दिखा रहे हैं। वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच में चौके-छक्के जड़ते नजर आए। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ने टीम के पहले मैच में ही शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बोल्ड मारकर पवेलियन का रास्ता दिखाया, तो वहीं बल्लेबाजी में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
हालांकि सन राइजर्स को इस मैच में 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उमरान की शानदार गेंदबाजी-बल्लेबाजी ने दिल जीत लिया। उमरान ने बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों में एक चौका-2 छक्के ठोक नाबाद 19 रन बनाए। वहीं आरआर के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। हालांकि चहल उमरान को आउट नहीं कर पाए। अब उन्होंने उमरान के साथ हुई एक मजेदार घटना को याद किया।
🎥Lesson learnt: You cannot escape Taran 😂😂 pic.twitter.com/5XW5CCXqno
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 4, 2023
आरआर द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में प्रजेंटर ने चहल से पूछा- “आपने कल चार विकेट लिए थे और अगर उमरान भाई ने इसका बचाव नहीं किया होता तो ये पांच विकेट होते। आप उन्हें क्या बताना चाहेंगे?” चहल ने इस पर कहा- “ज्यादा कुछ नहीं। मुझे याद है जब हम मिले तो उसने मुझसे कहा कि वह तीन छक्के मारेगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया … बहुत बुरा हुआ!”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: