IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयार है और दमदार प्रेक्टिस कर रही है। इस सीजन की शुरुआत से ही हर तरफ ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है और इसके बाद वे रिटायरमेंट ले लेंगे। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के इसे लेकर कुछ और ही विचार हैं।
धोनी के भविष्य को लेकर रोहित ने कही ये बात
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 शुरू होने से एक प्रेस कांफ्रेंस में भाग लिया। इसमें उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया। जिसमें से सबसे शानदार जवाब उनका महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर आया। रोहित ने कहा, “धोनी 2-3 साल और खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं। मुझे नहीं लगता है कि यह उनका आखिरी साल होने वाला है।”धोनी के भविष्य को लेकर अटकलें काफी तेज हैं और ऐसे में रोहित का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है।
और पढ़िए – BAN vs IRE: लिटन दास का बड़ा धमाका, हाहाकारी पारी से रच दिया इतिहास
इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी का धाकड़ रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक धोनी ने 39.19 की औसत से 4,978 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है और उन्होंने 23 अर्द्धशतक लगाए हैं। धोनी ने इस दौरान 135.19 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।वह 22 रन बनाते ही IPL में 5,000 रन पूरे कर लेंगे। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सिर्फ छठे खिलाड़ी होंगे।
आईपीएल में चेन्नई को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में चेन्नई ने निराशानजक प्रदर्शन किया था और टीम 10वें स्थान पर रही थी। इसके बाद इस साल ऑक्शन में टीम ने बेन स्टोक्स जैसे शानदार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया है जो कि अगले साल टीम के कप्तान भी बन सकते हैं। ऐसे में इस साल चेन्नई को उनसे खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
और पढ़िए – BAN vs IRE: शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास, बन गए दुनिया के नंबर 1 बॉलर
IPL 2023, Chennai Super Kings Squad: चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे, अम्बाती रायुडू, डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, सहायक राशीद, सुभ्रांशु सेनापति, अजय मंडल, बेन स्टोक्स, केएस भरत, ड्वेन प्रेटोरियस, मिशेल सेंटनर, मोईन अली, निशांत सिंधु, रविंद्र जडेजा, शिवम् दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, दीपक चाहर, महेश दीक्षाणा, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हैंगरगेकर, सिमरनजीत सिंह, सिंसाडा मेगाला, तुषार देशपांडे
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
8 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines