BAN vs IRE: लिटन दास का बड़ा धमाका, हाहाकारी पारी से रच दिया इतिहास
Edited By Pushpendra Sharma

BAN vs IRE Litton Das
Edited By Pushpendra Sharma

BAN vs IRE Litton Das
नई दिल्ली: बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास जबर्दस्त फॉर्म में हैं। लिटन अपने बल्ले से गदर मचाते हुए एक के बाद एक कीर्तिमान अपने नाम कर रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में लिटन के बल्ले ने एक बार फिर बड़ा धमाका किया। उन्होंने महज 18 गेंदों में फिफ्टी ठोक हाहाकार मचाया। लिटन ने 5 चौके और 3 छक्के कूट शानदार रन ठोके। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
लिटन दास टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड मोहम्मद अशरफुल के नाम दर्ज था, जिन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2007 में 20 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। लिटन दास ने अशरफुल का लगभग 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। इससे पहले वह भारत के खिलाफ 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक चुके हैं। इसके साथ ही लिटन सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले दुनिया के 31वें बल्लेबाज बन गए।
https://twitter.com/ICC/status/1641018866644942849?cxt=HHwWgoCwgd_9iMYtAAAA
इस मामले में शीर्ष पर भारतीय दिग्गज युवराज सिंह का रिकॉर्ड है। जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। हाल ही लिटन ने बांग्लादेश के लिए सबसे तेज 1500 रन जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था। दूसरे ही मैच में उन्होंने बड़ा धमाका करते हुए इतिहास रच दिया।
लिटन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन 12वें ओवर में बेंजामिन व्हाइट ने उनका शिकार कर दिया। व्हाइट की गेंद पर लॉर्केन टकर ने उनका कैच पकड़कर पवेलियन रवाना किया। लिटन ने 41 गेंदों में 10 चौके-3 छक्के ठोक 202.44 की स्ट्राइक रेट से कुल 83 रन ठोके। 17 ओवर के इस मैच में जब लिटन आउट हुए तो वे टीम का स्कोर 12 ओवर में 138 रन पर पहुंचा चुके थे। लिटन बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा T20i रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनके नाम 70 मैचों में 1612 रन दर्ज हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: