IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में चल रहे आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। सीजन के 27वें मुकाबले में उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट लिए और पर्पल कैप की रेस में 12 विकटों के साथ टॉप पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के मार्क वुड से यह कैप छीनी है। मार्क वुड अब एक स्थान खिसकर 11 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।
पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने इस सीजन खेले गए 6 मैचों में कुल 11 विकेट निकाले हैं। चौथे नंबर पर गुजरात टीम के राशिद खान हैं, जिन्होंने 5 मैचों में कुल 11 विकेट चटकाए हैं।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1649055261242568707?s=20
इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
12- मोहम्मद सिराज, मैच 6
11- मार्क वुड, मैच 4
11- युवजेंद्र चहल, मैच 6
11- राशिद खान, मैच 5
10- मोहम्मद शमी, मैच 5
क्या है पर्पल कैप, यह किसे दिया जाता है?
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
पिछली बार किसे दिया गया था पर्पल कैप?
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
17 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines