IPL 2023 PBKS vs DC: आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स से करारी हार का सामना करना पड़ा। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी कैपिटल्स ने किंग्स का खेल खराब करते हुए उसे 15 रनों से मात दी।
पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 213 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 46, पृथ्वी शॉ ने 54 और राइली रूसो ने 37 गेंद पर 83 रनों की तूफानी पारी खेली। अंत में फिल सॉल्ट ने 14 गेंद पर 26 रन बनाए।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। किंग्स के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने 48 गेंदेां में 5 चौके-9 छक्के ठोक नाबाद 94 रन जड़े, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम 13 मुकाबलों में 12 अंक हासिल करने के बाद आठवें स्थान पर है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिच नार्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद
पंजाब किंग्स- शिखर धवन (c), अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (w), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
50 mins agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
1 hr agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
3 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
4 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
4 hrs agoIND vs SL Highlights: टीम इंडिया ने जीता सेमीफाइनल मैच, पाकिस्तान से गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines