IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस की बल्ला कमाल कर रहा है। उन्होंने 24वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 64 रनों की कप्तानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि उन्हें इस पारी के दम पर ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा फायदा हुआ है।
फॉफ ने केकेआर के आलराउंडर वेंकटेश अय्यर से यह कैप छीन ली है। अब डुप्लेसिस के 5 मैचों में 259 रन हो गए हैं। वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हो चुके हैं।
दूसरे नंबर पर खिसके वेंकटेश अय्यर
इस लिस्ट में अब वेंकटेश अय्यर 5 मैचों में 234 रनों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान धवन का नाम है, जिन्होंने 5 मैचों में 233 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर शुभमन गिल 228 रनों के साथ बने हुए हैं। पांचवे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 5 मैचों में अब तक 228 रन बनाए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं टॉप 5 बल्लेबाज
259-रन, फॉफ डुप्लेसिस, मैच 5
234 रन, वेंकटेश अय्यर, मैच 5
233 रन, शिखर धवन, मैच 4
228 रन, शुभमन गिल, मैच 5
228 रन, डेविड वॉर्नर, मैच 5
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दिया जाता है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन किसे मिला था ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
42 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
52 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines