हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इस लिस्ट में DK टॉप पर हैं

विज्ञापन
IPL 2023 Most ducks

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 46 वें मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की हो, लेकिन रोहित शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। 215 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले वापस लौट गए। शून्य पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर दिनेश कार्तिक हैं, जो 15 बार डक हुए हैं। दूसरे नंबर पर मंदीप सिंह हैं, जो इस लीग में 15 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस लिस्ट में अंबाती रायुडू भी हैं, जो 14 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी

दिनेश कार्तिक- 15
मनदीप सिंह- 15
सुनील नरेन- 15
रोहित शर्मा- 15
अंबाती रायुडू- 14

विज्ञापन

इस सीजन रोहित का बल्ला खामोश

आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश है। वह अब तक खेले गए 9 मैचों में सिर्फ 184 रन बना पाए हैं। पिछली तीन पारियों में वह 4, 3, 0 पर आउट हुए हैं। जिस तरह के रोहित खिलाड़ी हैं, उनसे टीम को तूफानी पारी की उम्मीद है, लेकिन इस दिग्गज का बल्ला अभी तक खामोश ही दिखा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola