IPL 2023, LSG vs SRH live Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल का 10वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में सुपरजायंट्स ने घर में शानदार जीत हासिल कर सन राइजर्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। SRH की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पिच पर मात खा गई और 20 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना सकी। जवाब में LSG की टीम ने 16 ओवर में ही 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, जो उल्टा पड़ गया। लखनऊ की पिच पर स्पिनर्स का दबदबा साफ दिखा। यहां रवि विश्नोई, अमित मिश्रा और क्रुणाल पांड्या ने शानदार बॉलिंग की। क्रुणाल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अमित मिश्रा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 बल्लेबाजों का शिकार किया, वहीं रवि विश्नोई ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 शिकार किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (डब्ल्यू), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (सी), हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई
संबंधित खबरें
33 गेंदों पर 0 रन… ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
5 mins agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
1 hr agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
1 hr agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
1 hr ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
2 hrs agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
3 hrs agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
3 hrs agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines