IPL 2023: आईपीएल 2023 का आगाज हो गया है। 31 मार्च को ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी हुई है। जिसमें बॉलीबुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया और सिंगर अरिजीत सिंह ने धमाकेदार (MS Dhoni Arijit Singh) परफॉर्म किया। जब ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी क्लोज हो रही थी तभी स्टेड से एक दिल जीत लेने वाला नजारा दिखा। क्योंकि स्टेज पर ही अरिजीत सिंह ने कैप्टन कूल एमएस धोनी के पैर छू लिए।
दरअसल, जब अरिजीत सिंह के बाद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया का परफॉर्म पूरा हो गया तब एमएस धोनी (MS Dhoni) स्टेज पर पहुंचे थे, जैसे ही माही स्टेज पर गए तो फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने माही के पैर छू लिए। इस मोमेंट के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर छाए अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह के पैर छूने के वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर बेहद पसंद कर रहे हैं। कई लोग इसे भारतीय संस्कृति से भी जोड़कर देख रहे हैं। इस वाकये के बाद सिंगर अरिजीत सिंह की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है, जबकि धोनी ने खुद अरिजीत सिंह को अपने सीने से लगाया।
पहला मैच गुजरात ने जीता
ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी के बाद गुजरात टाइन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन का पहला मैच खेला गया। जिसमें पिछली बार की चैंपियन गुजरात ने सीएसके को 5 विकेट से हराया और जीत के साथ अपने इस अभियान का आगाज किया। सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 179 रन बनाए थे, जवाब में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात ने 19.2 ओवर में 182 रन बना दिए।
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
39 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines