हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSK vs GT: रुतुराज गायकवाड़ ने पांड्या की गेंदों पर खोला बल्ला, जड़ दिए बैक टू बैक छक्के, देखें वीडियो

विज्ञापन
IPL 2023 CSK vs GT Ruturaj Gaikwad

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का धमाकेदार आगाज शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में हुआ। पहले मैच में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी तूफानी पारी से इस कदर गदर मचाया कि स्टेडियम में बैठे दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए।

शुरू से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के मूड में आए गायकवाड़ ने दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और महज 23 गेंदों में पचासा ठोक डाला। उन्होंने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की 2 गेंदों पर कहर बरपाते हुए बैक-टू-बैक छक्के कूट डाले।

https://twitter.com/RonnSlam/status/1641814051755028480

विज्ञापन

सातवें ओवर में दिखा नजारा

ये नजारा 7वें ओवर में देखने को मिला। हार्दिक गेंदबाजी के लिए आए तो तीसरी गेंद पर स्ट्राइक लेकर आए गायकवाड़ ने गेंद को जड़ से उखाड़कर डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर ऐसा करारा छक्का ठोका कि कोहराम मचा दिया। इसके तुरंत बाद लॉन्ग ऑफ की ओर बल्ले का मुंह खोलते हुए दनादन छक्का कूट डाला।

और पढ़िए – IPL 2023, GT vs CSK, Updates: आईपीएल में गुजरात से लगातार तीसरी बार हारी चेन्नई, टाइटंस ने 5 विकेट से जीता मैच, देखें फुल…

विज्ञापन

https://twitter.com/JioCinema/status/1641817008189865984

https://twitter.com/IPL/status/1641825043570372608?cxt=HHwWgMDRlbXL98gtAAAA

विज्ञापन

नौवें ओवर में फिर ठोके 3 छक्के

इसके तुरंत बाद गायकवाड़ ने नौवें ओवर में गदर मचाया और अल्जारी जोसेफ की पहली, चौथी और छठी गेंद पर तीन विस्फोटक छक्के ठोक हाहाकार मचा दिया। गायकवाड़ इसके बाद लगातार तूफान मचाते रहे।

https://twitter.com/IPL/status/1641819078020177924?cxt=HHwWiIDRrZbw9MgtAAAA

विज्ञापन

सेंचुरी से चूके रुतुराज गायकवाड़

हालांकि आईपीएल 2023 की पहली सेंचुरी से महज 8 रन से चूक गए। रुतुराज ने 50 गेंदों में 4 चौके-9 छक्के ठोक 184 की स्ट्राइक रेट से 92 रन जड़े। उन्हें अल्जारी जोसेफ ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। रुतुराज भले ही सेंचुरी से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी तूफानी पारी से लाखों क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया। पहले मैच में सीएसके के लिए राजवर्धन हैंगरगेकर ने डेब्यू किया। वहीं बेन स्टोक्स पहली बार सीएसके के लिए खेलने उतरे।

और पढ़िए – CSK vs GT: ‘इम्पैक्ट प्लेयर रूल से काम मुश्किल…’, ओपनिंग मैच में जीत के बाद क्यों बोले हार्दिक पांड्या

विज्ञापन

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन):

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola