IPL 2023: आईपीएल का 62वां मुकबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइन्स के बीच खेला गया, जिसमें हार्दिक पांड्या की टीम ने 32 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में हैदराबाद की प्लेइंग 11 में उमरान मलिक की जगह नहीं बनी थी, आखिर उन्हें क्यों नहीं खिलाया गया, इसे लेकर टीम के कोच ब्रायन लारा ने बड़ा खुलासा किया है।
हेड कोच ब्रायन लारा के मुताबिक हमें हर मैच जीतना होता है और खिलाड़ी के फॉर्म को देखकर ही हम टीम का चयन करते हैं। बता दें कि उमरान को पिछले कुछ मुकाबलों से प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही है। उन्हें शुरुआत में लगातार मौके दिए गए थे, लेकिन उनका प्रदर्शन असरदार नहीं रहा, लिहाजा इसके लिए सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट की काफी आलोचना भी हुई थी।
ब्रायन लारा ने दिया ये जवाब
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद जब ब्रायन लारा से उमरान मलिक को लेकर सवाल पूछा गया गया तो उन्होंने कहा कि ‘आपको खिलाड़ी के फॉर्म की तरफ भी देखना होता है। उमरान से हमें काफी उम्मीदें हैं और वो डेल स्टेन के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि हमें हर मैच जीतने के लिए खेलना होता है। हमें फील्ड में अपने बेस्ट 11 खिलाड़ी उतारने होते हैं और अब इम्पैक्ट प्लेयर की वजह से 12 खिलाड़ी हो गए हैं। टीम के चयन से पहले हम खिलाड़ी का फॉर्म देखते हैं।’
इस सीजन 7 मैचों में लिए हैं सिर्फ 5 विकेट
दरअसल, उमरान मलिक के लिए यह सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। इस सीजन में उमरान ने अभी तक 7 मैच खेले हैं और 10.35 की हाई इकोनॉमी रेट के साथ सिर्फ 5 विकेट हासिल किए हैं। उनकी गेंदबाजी में वो धार नहीं दिखी, जिसके लिए उमरान जाने जाते हैं। शायद यही वजह है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उनको प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
20 mins agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
8 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
9 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
10 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
11 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
12 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines