World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. क्रिकेट जगत में पहली बार विश्व विजेता बनी इंडियन वूमेन टीम में जश्न का माहौल है, इसके साथ-साथ पूरा देश भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देने में लग गया है. आपको बता दें कि महिला क्रिकेट टीम के इतिहास में ये पहली बार है जब भारत ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया है. भारत से पहले ये खिताब सबसे ज्यादा 7 बार ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया.
रविवार को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने 299 रनों का लक्ष्य लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए, दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रनों पर आउट हो गई. बॉलिंग स्टार रही दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लिए और भारतीय टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया. साउथ अफ्रीका की तरफ से रन चेज के दौरान लॉरा वोल्वार्ड्ट 101 रन बनाकर दीप्ति का शिकार बनकर सदमे में आ गईं. इसके बाद दीप्ति ने क्लो ट्रायोन को आउट करके अपना चार विकेट पूरा किया.
भारत से पहले और किस टीम ने जीता महिला वर्ल्ड कप का खिताब?
- इंग्लैंड (1973)
- ऑस्ट्रेलिया (1978)
- ऑस्ट्रेलिया (1982)
- ऑस्ट्रेलिया (1988)
- इंग्लैंड (1993)
- ऑस्ट्रेलिया (1997)
- न्यूजीलैंड (2000)
- ऑस्ट्रेलिया (2005)
- इंग्लैंड (2009)
- ऑस्ट्रेलिया (2013)
- इंग्लैंड (2017)
- ऑस्ट्रेलिया (2022)
- भारत (2025)
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
5 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
43 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines