Rinku Singh Marriage: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह इन दिनों टीम इंडिया के साथ टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वॉड का हिस्सा हैं. इसी बीच उनकी शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार क्रिकेट का बिजी सीजन खत्म होने के बाद जून के महीने में रिंकू सिंह शादी करने जा रहे हैं. 8 जून 2025 को उनकी सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई थी. प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सांसद हैं. इससे पहले भी 2 बार शादी की तारीख तय की गई थी लेकिन व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के चलते कार्यक्रम हो नहीं पाया.
रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज जून में लेंगे सात फेरे, काशी में होगी शादी
◆ रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने दी जानकारी
◆ IPL और वर्ल्ड कप के चलते टली थी तारीख, अब जून में होगा विवाह समारोह
◆ राजनीति से दूरी, सीमित मेहमानों के साथ सादी शादी का फैसला#RinkuSingh |… pic.twitter.com/MKPZNaGEzn---विज्ञापन---— News24 (@news24tvchannel) February 9, 2026
सीमित मेहमानों के मौजूदगी में होगी शादी
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी उत्तर प्रदेश के काशी में होगी. रिंकू सिंह के भाई ने इस बात की जानकारी शेयर की है. विवाह समारोह सीमित मेहमानों के बीच किया जाएगा. शादी के समारोह में केवल परिवार और कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया जाएगा.
इससे पहले दोनों की सगाई काफी हाई प्रोफाइल हुई थी. लखनऊ में हुई सगाई में राजनीति और खेल जगत से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हुए थे. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ-साथ कई बड़े नाम नजर आए थे. शादी के बाद एक रिशेप्शन के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जो कि अलीगढ़ में होगा.
टी20 विश्व कप खेल रहे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह फिलहाल टीम इंडिया के साथ टी20 विश्व कप 2026 खेल रहे हैं. वो टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं और लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रहे हैं. इसके बाद उनको कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल 2026 में खेलना है. 2 महीने आईपीएल खेलने के बाद वो जून के महीने में शादी करेंगे. जून के महीने को शादी के लिए इसलिए चुना गया है ताकि रिंकू किसी क्रिकेटिंग शेड्यूल में व्यस्त ना हों और शादी के लिए अच्छे से समय निकाल पाएं.










