हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

India vs West Indies 1st Test: पहले टेस्ट में इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका, देखिए कैसी है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

India vs West Indies 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. पहले मैच में टॉस मेहमान कप्तान रोस्टन चेज ने जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया. आइए जाते हैं पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में किसे जगह मिली और कौन बाहर हुआ.

विज्ञापन
India vs West Indies 1st Test Team India Playing 11

India vs West Indies 1st Test: वेस्टइंडीज और भारत के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है, मतलब ये की टीम इंडिया पहले बॉलिंग कर रही है. विंडीज टीम ने अपनी प्लेइंग-11 एक दिन पहले ही जारी कर दी थी, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 2 पेसर और 3 स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला लिया है. स्क्वाड में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली थी. इसमें से 11 ही खेल सकते हैं, ऐसे में 4 खिलाड़ी बेंच पर रहेंगे. आइए जाते हैं ये चार खिलाड़ी कौन हैं, जिन्हें गिल ने पहले टेस्ट से बाहर रखा है.

अहमदाबाद टेस्ट के लिए भारत ने तीन स्पिनरों रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को शामिल किया है. वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पर होगी. नीतीश रेड्डी को बतौर ऑलराउंडर मौका मिला है. बल्लेबाजी क्रम में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे, जबकि कप्तान गिल और साई सुदर्शन मिडिल ऑर्डर संभालेंगे.

पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 में इन चार खिलाड़ियों की नहीं बनी जगह

जिन 4 खिलाड़ियों को पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला, उनमें बड़ा नाम अक्षर पटेल का है, जिन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है. इस फैसले से सभी हैरान हैं, क्योंकि अक्षर पटेल का अहमदाबाद घरेलू मैदान है, लेकिन फिर भी उन्हें बाहर रखा गया है. अक्षर के अलावा एन जगदीसन, प्रसिद्ध कृष्ण और देवदत्त पडिक्कल को जगह नहीं मिली.

विज्ञापन

भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहली बार अपनी सरजमीं पर टेस्ट मैच की कमान संभाल रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने बतौर कप्तान 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराई थी और बल्ले से 754 रन ठोककर हीरो बने थे.

अहमदाबाद टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11

  • ओपनर- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल
  • मिडिल ऑर्डर- साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान),
  • (विकेटकीपर)- ध्रुव जुरेल
  • ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी
  • स्पिनर- कुलदीप यादव
  • तेज गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज की चुनौती और 31 साल का इंतजार

वेस्टइंडीज टीम 31 साल से भारत के खिलाफ टेस्ट जीत का इंतजार कर रही है. आखिरी बार 1994 में मोहाली में कैरेबियाई टीम ने भारत को मात दी थी. वहीं, भारतीय सरजमीं पर विंडीज ने आखिरी टेस्ट सीरीज 1983 में जीती थी. कप्तान रोस्टन चेज ने मैच से पहले कहा कि उनकी युवा टीम भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने को तैयार है. भारत और वेस्टइंडीज अब तक 100 बार टेस्ट में आमने-सामने आ चुके हैं. इनमें विंडीज ने 30 बार जीत दर्ज की, जबकि भारत को 23 मुकाबलों में सफलता मिली है. 47 मैच ड्रॉ रहे हैं.

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया की फाइनल प्लेइंग 11- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

वेस्टइंडीज की फाइनल प्लेइंग 11- टेगेनरीन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जेडन सील्स.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI 1st Test Live Streaming: कहां देख पाएंगे पहला टेस्ट? ये रही लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

IND vs WI 1st Test LIVE Score: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग 11 में दिख रहा है बड़ा बदलाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola