India vs West Indies 1st Test Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहा है. इस मैच के लिए जैसे ही शुभमन गिल टॉस के लिए मैदान पर आए तो उनके साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. गिल को लगातार छठी बार झटका लगा. इंग्लैंड दौरे से चले रहे बैड लक ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. यहां जिस बैड लक की बात हो रही है वो टॉस जीतने को लेकर है, जिसमें गिल बार-बार फैल हो रहे हैं.
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान बनने के बाद गिल एक भी बार टॉस नहीं जीत सके. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में वो बतौर कप्तान छठी बार टॉस के लिए आए थे और इस बार भी निराशा हाथ लगी. मेहमान टीम के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. टॉस हारने के साथ ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वो एक शर्मनाक रिकॉर्ड की दहलीज पर भी पहुंच चुके हैं.
तीसरे कप्तान बने शुभमन गिल
शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में तीसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने लगातार छह टॉस हारा है. गिल को इंग्लैंड टूर पर पहली बार कप्तानी मिली थी, जहां उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में लगातार टॉस हारा था. पहले लगातार छह टेस्ट मैचों में टॉस हारने के मामले में गिल ने न्यूजीलैंड के टॉम लैथम की बराबरी की है, जिन्होंने कीवी टीम के लिए बतौर कप्तान अपने पहल छह टेस्ट में टॉस हारे थे.
शर्मनाक रिकॉर्ड की दहलीज पर शुभमन गिल
टेस्ट में बतौर कप्तान शुरुआती टेस्ट मैचों में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने की लिस्ट में नंबर एक पर न्यूजीलैंड के बेवन कांग्डन ही हैं, जो अपनी कप्तानी की शुरुआत में पहले लगातार सात टेस्ट मैच में टॉस हारे थे. अब अगर गिल अगले 2 टेस्ट मैचों में भी टॉस हार गए तो उनके नाम पहले 8 टेस्ट में लगातार टॉस हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा, जो गिल कभी हीं चाहेंगे.
IND vs WI 1st Test Live Streaming: कहां देख पाएंगे पहला टेस्ट? ये रही लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
वेस्टइंडीज- टेगेनरीन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जेडन सील्स.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: शुभमन गिल का बड़ा खुलासा, इन 2 दिग्गजों की सलाह लेकर कूटे 754 रन, 4 शतक से रचा था इतिहास
IND vs WI 1st Test LIVE Score: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका, बुमराह ने जॉन कैंपबेल को भेजा पवेलियन
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
26 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
57 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप और रदरफोर्ड मचा रहे धमाल, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines