टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले मुकाबले से बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बुखार होने के कारण टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज नहीं खेलेंगे.
IND vs USA T20I World Cup 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: टीम इंडिया आज आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलने वाली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीम ही तैयार नजर आ रही है. टीम इंडिया लगातार अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. ऐसे में वो इस टूर्नामेंट में भी उसे जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे. ईशान किशन और अभिषेक शर्मा पर सभी की नजरें रहने वाली है.
India vs USA T20I World Cup 2026: कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और अमेरिका के बीच यह मैच 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जिओहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा भी उठा सकते हैं.
India vs USA T20I World Cup 2026: पिच और मौसम रिपोर्ट
इंडिया और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला शनिवार, 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. फैंस के लिए राहत की बात यह है कि इस दिन मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है और मैच में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी. एक्यूवेदर के मुताबिक, दिन में तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि रात में यह गिरकर लगभग 23 डिग्री तक पहुंच जाएगा. यानी फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर हाई-स्कोरिंग होती है. यह बैटिंग के लिए अच्छी पिच है, जहां पेसर नई गेंद से बॉलिंग करने का आनंद लेते हैं. बीच के ओवरों में स्पिनरों का दबदबा रहेगा, लेकिन उन्हें अपनी लेंथ को और बेहतर करना होगा. यहां ओस पर सभी टीमों की नजर रहेगी. दूसरी इनिंग में बैटिंग आसान हो जाती है.
India vs USA T20I World Cup 2026: हेड टू हेड
भारत और यूएस के बीच अब तक सिर्फ 1 ही मुकाबला खेला गया है. जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली थी. पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में इन दोनों का मुकाबला हुआ था. जहां पर यूएसए की टीम ने 110 रन बनाए थे और टीम इंडिया को उसे बनाने में 18 ओवर लग गए थे.
India vs USA T20I World Cup 2026: संभावित प्लेइंग 11
USA की संभावित प्लेइंग 11: सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान.
इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…
यूएसए की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले इंडिया ए के साथ वॉर्म अप मैच खेला था. जहां पर इंडिया ए की टीम ने भी यूएसए को 30 रनों से हरा दिया था. ऐसे में मुख्य टीम के खिलाफ खेलने से पहले मोनांक पटेल की टीम और ज्यादा दबाव में होगी.
टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच में यूएसए के खिलाफ भिड़ने वाली है. जहां पर टीम इंडिया के पास बड़ी जीत दर्ज करने का मौका है. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने मैदान पर उतरेगी.










