---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘क्रिकेट कभी-कभी बहुत…’, पाकिस्तान से मिली हार पर दुखी हुए नीदरलैंड्स के कप्तान, बताई हार की बड़ी वजह

T20 World Cup 2026 PAK vs NED: पाकिस्तान की टीम ने नीदरलैंड्स को हराने में कामयाब रही है. टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल कर ली है. नीदरलैंड्स के सामने इस मैच में जीत हासिल करते हुए बड़ा उलटफेर करने का मौका था लेकिन टीम इसमें चूक गई. इस हार के बाद टीम के कप्तान काफी निराश नजर आए.

---खबर नीचे जारी है---

T20 World Cup 2026 PAK vs NED: पाकिस्तान की टीम ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ है. टीम ने अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया है. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के खाते में 2 अंक भी जुड़ चुके हैं. दोनों टीमों के बीच मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा. नीदरलैंड्स को ये हार बहुत चुभेगी क्योंकि टीम जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी लेकिन 19वें ओवर में फहीम अशरफ ने 3 छक्के जड़ बाजी पलट दी. इस करारी हार के बाद नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉ एडवर्ड्स काफी निराश नजर आए. उन्होंने मैच खत्म होने के बाद क्या कुछ कहा है आइए आपको भी बताते हैं.

हार के बाद क्या बोले नीदरलैंड्स के कप्तान?

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स पाकिस्तान के सामने हारने के बाद काफी निराश नजर आए. टीम जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी लेकिन अंतिम छड़ों में मैच में हाथ से निकल गया. स्कॉट एडवर्ड्स ने इस हार के बाद कहा, “मुझे लगता है कि 160 का स्कोर हमारे लिए सही रहता. म कुछ रन पीछे रह गए थे. इस मैच में जीतने के लिए हमें शानदार गेंदबाजी करनी थी. वैन डेर मेरवे और वैन मीकरन के कुछ शानदार स्पेल के दम पर हम मैच में वापसी कर पाए. पॉली ने एक ओवर में लगातार विकेट हासिल करते हुए मेडन ओवर फेंका. हमारे खिलाड़ियों ने उसका भरपूर फायदा उठाया लेकिन क्रिकेट कभी-कभी काफी दर्दनाक होता है.”

---खबर नीचे जारी है---

नीदरलैंड्स के हाथ से निकला मुकाबला

नीदरलैंड्स के सामने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर करने का शानदार मौका था लेकिन टीम इस बार चूक गई. एक वक्त पर पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए 3 ओवरों में 33 रनों की जरूरत थी और महज 3 विकेट ही हाथ में बचे थे. ऐसे में हर किसी की लगने लगा था कि पाकिस्तान की टीम को इस मैच में हार से अब कोई नहीं बचा पाएगा. फहीम अशरफ ने इस मौके पर बल्ले से जादुई पारी खेलते हुए टीम को संकट से उभारा. उन्होंने 11 गेंदों में तूफानी 29 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. 

ये भी पढ़िए- PAK vs NED: नीदरलैंड के सामने हार से बाल-बाल बचा पाकिस्तान, 19वें ओवर में फहीम अशरफ ने पलटी बाजी

First published on: Feb 07, 2026 03:54 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola