T20 World Cup: बाबर आजम ने फिर कटाई नाक, 'लप्पू सा' कैच थमाकर पाकिस्तान की कराई बेइज्जती

Babar Azam Flop: बाबर आजम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत भूलने लायक रही. पहले ही मैच में पाकिस्तान एक समय मुश्किल में आ गई थी. उस समय बाबर को जिम्मेदारी से रन बनाने की जरूरत थी लेकिन उन्होंने नाक कटा दी. वो एक लप्पू सा कैच थमाकर पवेलियन लौट गए. यह न सिर्फ बाबर, बल्कि पाकिस्तान के लिए भी किसी बेइज्जती से कम नहीं था.

Babar Azam

Babar Azam Flop: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शुरुआती मैच बाबर आजम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. एशिया कप 2025 मिस करने के बाद बाबर आजम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करना जरुरी थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके बाबर बढ़िया फॉर्म में आ गए थे. लग रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप में भी वो रनों की बारिश करेंगे लेकिन पहले ही मैच में उन्होंने पाकिस्तान की बेइज्जती करा दी. वो आसान सा कैच देकर पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

पहले मैच में बाबर आजम हुए फ्लॉप

पाकिस्तान ने नीदरलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में 147 रनों पर रोक दिया. जवाब में पाक टीम एक समय 98 पर 2 विकेट खोकर बल्लेबाजी कर रही थी. लग रहा था कि वो आसानी से जीत दर्ज कर लेंगे. हालांकि, साहिबजादा फरहान और उस्मान खान आउट हो गए. क्रीज पर बाबर आजम मौजूद थे और उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी.

विज्ञापन

आजम 18 गेंद में 15 मात्र रन बनाकर आउट हो गए. बाबर बेहद धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे थे और लगातार विकेट ने उनपर प्रेशर बढ़ा दिया. रोएलोफ वैन डर मर्वे की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बाबर ने काइल क्लीन को लप्पू सा कैच थमा दिया. बाबर ने बड़े स्टेज पर पहले ही मैच में निराश कर दिया.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: पहले ही मैच में बाबर आजम-शाहीन अफरीदी ने मचाया गदर, फैंस को किया हैरान

विज्ञापन

पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराया

बाबर आजम के आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम मुश्किल में आ गई थी. आखिरी दो ओवर में 29 रन चाहिए. इसी बीच फहीम अशरफ ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने लोगन वैन बीक के ओवर में चार छक्कों के साथ 24 रन ठोक दिए. इसके बाद पाकिस्तान के लिए चीजें आसान हो गई. आखिरी ओवर में उन्हें सिर्फ 5 रन चाहिए थे, जो उन्होंने बेहद आसानी से चेज कर लिए. 3 विकेट से पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में नीदरलैंड को पराजित कर दिया. बाबर के फेल होने के बावजूद किसी न किसी तरह पाक टीम की जीत हो गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ