T20 World Cup 2026: पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, इस धाकड़ बल्लेबाज को नहीं मिली जगह

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ होने वाले अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है. इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने एक मजबूत प्लेइंग XI चुनी है, जिसमें उन्होंने तीन ऑलराउंडर्स और दो स्पेशलिस्ट स्पिनर्स को शामिल किया है.

England Cricket Team

England Cricket Team

T20 World Cup 2026, England Playing XI vs Nepal: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम रविवार, 08 फरवरी को नेपाल के खिलाफ से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है. नेपाल के खिलाफ मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने तीन ऑलराउंडर्स और दो स्पेशलिस्ट स्पिनर्स को अपनी प्लेइंग XI में रखा है, जबकि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को जगह नहीं मिली है.

विज्ञापन

नेपाल के खिलाफ मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने एक मजबूत प्लेइंग XI चुनी है. बेन डकेट की गैरमौजूदगी में फिल साल्ट और जोस बटलर पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर जैकब बेथेल और टॉम बैंटन उतरेंगे. इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. वहीं, ऑलराउंडर्स की भूमिका में सैम करन, विल जैक्स और जैकब बेथेल नजर आएंगे, जबकि तेज गेंदबाजी का जिम्मा जोफ्रा आर्चर और ल्यूक वुड संभालेंगे.

विज्ञापन

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो स्पेशलिस्ट स्पिनर्स आदिल राशिद और लियाम डॉसनको शामिल किया है. वहीं, पहले मैच के लिए बेन डकेट के साथ-साथ जोश टंग, जेमी ओवरटन और रेहान अहमद को भी प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली है. दो बार की चैंपियन इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, क्योंकि उसने हाल ही में द्विपक्षीय सीरीज में सह-मेजबान श्रीलंका को 3-0 से हराया था.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: बाबर आजम ने फिर कटाई नाक, ‘लप्पू सा’ कैच थमाकर पाकिस्तान की कराई बेइज्जती

नेपाल के खिलाफ मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.

विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड की पूरी टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेले, रेहान अहमद.

T20 World Cup 2026 में इंग्लैंड का शेड्यूल

गौरतलब है कि इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप सी में रखा गया है. नेपाल के खिलाफ अपने पहले मैच के बाद इंग्लैंड की टीम 11 फरवरी को उसी मैदान पर वेस्ट इंडीज से भिड़ेगी. इसके बाद इंग्लैंड कोलकाता जाएगी, जहां वह ग्रुप चरण में 14 फरवरी को स्कॉटलैंड और 16 फरवरी को इटली के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेलेगी.

विज्ञापन
  • 8 फरवरी- इंग्लैंड बनाम नेपाल, मुंबई
  • 11 फरवरी- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई
  • 14 फरवरी- इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, कोलकाता
  • 16 फरवरी- इंग्लैंड बनाम इटली, कोलकाता

ये भी पढ़ें- IND vs USA: अमेरिका को मात देते ही टीम इंडिया के नाम होगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका छूट जाएंगे पीछे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ