India vs South Africa: भारतीय क्रिकेट कंट्रेल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। तीनो फॉर्मेट के लिए बीसीसीआई ने टीम का स्क्वॉड चुना। वहीं अब तीनों फॉर्मेट की कप्तानी अलग-अलग खिलाड़ी के हाथों में सौंपी गई है। वहीं इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। उनमे से एक ही स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल।
चहल की लंबे समय के बाद टीम में वापसी हुई है उनको न तो एशिया कप 2023 में टीम शामिल किया गया था और न ही वनडे विश्व कप 2023 में चहल टीम इंडिया का हिस्सा था। जहां टीम में जगह मिलने के बाद चहल खुश दिखाई दिए तो वहीं भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को टीम में चहल की वापसी रास नहीं आई।
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही पाकिस्तान टीम की बेइज्जती! नहीं हुआ स्वागत..खुद लोड किया अपना सामान
हरभजन सिंह का बड़ा बयान
वनडे टीम में युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी को लेकर हरभजन सिंह ने चयनकर्ताओं पर सावल उठाए है। हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा “टी20 सीरीज में युजवेंद्र चहल नहीं है। आपने उसे वनडे में रखा लेकिन टी20 में नहीं। उन्होंने उसे सिर्फ चूसने के लिए लॉलीपॉप दिया। हम उस प्रारूप में नहीं लेंगे जहां आप अच्छा करते हैं, लेकिन अन्य प्रारूपों में लेंगे। यह मेरी समझ से परे है।
घरेलू क्रिकेट में चहल ने किया शानदार प्रदर्शन
टीम इंडिया में युजवेंद्र चहल को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। जिसके बाद चहल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी खेली, जहां उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 मैचों में 19 विकेट लिए। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।
आगे हरभजन ने चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और उमेश यादव को लेकर कहा, “इन तीनों को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया। पुजारा, रहाणे और उमेश सभी जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा थे। वास्तव में, रहाणे को वापसी के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया था, जिसके बारे में लंबे समय तक चर्चा हुई थी। जबकि पुजारा को काउंटी में ससेक्स के लिए उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया था। लेकिन अब लगता है इन तीनों खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम के दरवाजे बंद हो गए है। बोर्ड को उनसे बात करनी चाहिए थी। उन्हें बताया जाना चाहिए था कि उन्हें क्यों नहीं चुना गया और उनके लिए संभावित रास्ता क्या है।”
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines