India vs South Africa 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया सेंचुरियन टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका ने भारत को एकतरफा मात दे दिया है। इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल भी पूरी तरह से बदल गई है। एक हार ने भारतीय टीम को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में अर्श से फर्श पर पहुंचा दिया है। इस हार के साथ ही भारत का साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया है। भारत आज तक साउथ अफ्रीका में एक भी सीरीज नहीं जीत पाया है, अब एक बार फिर से यह रिकॉर्ड बरकरार रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: क्या चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को साउथ अफ्रीका न ले जाकर Team India ने गलती कर दी?
टॉप पर पहुंचा साउथ अफ्रीका
सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया को मिली हार से भारत प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। भारतीय टीम को एक हार ने करारा झटका दे दिया है। इस मैच से पहले भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर विराजमान था, लेकिन अब भारत पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को इससे बहुत फायदा हुआ है। साउथ अफ्रीका सिर्फ एक जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर पहुंच चुका है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। भारत अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगला मुकाबला भी हार जाता है, तो फिर वापसी करना बहुत मुश्किल होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सेंचुरियन में भारत की हार, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे अजिंक्य रहाणे: वायरल हो रहे मीम्स
रोहित की कप्तानी पर उठा सवाल
एक हार ने टीम इंडिया को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। भारतीय टीम के कप्तान से लेकर बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भी सवाल उठने लगे हैं। रोहित शर्मा का प्रदर्शन दोनों पारियों में निराशाजनक रहा है। रोहित ने पहली पारी में 5 रन बनाया था, तो दूसरी पारी में रोहित का खाता भी नहीं खुल सका। ऐसे में रोहित की कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी पर भी सवाल उठ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने रोहित को दोनों ही पारियों में चलता कर दिया है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। रोहित इस टेस्ट को अपने नाम कर सीरीज में बराबरी करने की सोच से उतरेंगे।
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
24 mins agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इन दिन होगा भारत का पहला मैच, यहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
28 mins agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
30 mins agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
1 hr agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
4 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines