हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए हेड-टू-हेड आंकड़े

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. दोनों टीमें मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है.

विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड का टी20 रिकॉर्ड (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खत्म हो गई है. बेंगलुरु में हुआ पांचवां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. इस वजह से सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही. दोनों टीमों ने सीरीज में खूब रन बनाए. गेंदबाजों की बहुत धज्जियां उड़ी. खैर अब भारतीय टीम का नया पड़ाव शुरू होने वाला है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. ये सीरीज न्यूजीलैंड में होने वाली है. टीम इंडिया को नई कंडीशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. वैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का दबदबा देखने को मिला है. आइए आपको भारत और न्यूजीलैंड के टी20 रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.

भारत का न्यूजीलैंड में टी20 रिकॉर्ड

2007 से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच हो रहे हैं. वैसे भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैचों की पहली सीरीज 2008-09 के दौरे में हुई थी. भारत ने न्यूजीलैंड के अपने दौरे पर पहली बार साल दो मैचों की सीरीज खेली थी. भारत को दोनों मैचों में हार मिली थी. इसके बाद अगले 10 साल तक न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारत ने कोई भी टी20 मैच नहीं खेला.

2018-19 में हुए न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. वहां न्यूजीलैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. इस बीच दोनों टीमों के बीच भारत में मुकाबले हुए. 2019-20 के अंत में भी भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था. वहां पर पांच टी20 मैच हुए थे. टीम इंडिया ने पांचों मैचों में जीत हासिल की. 2022-23 में भी न्यूजीलैंड में दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच हुए था. पहले दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे. अंतिम मैच में भारत ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड में भी T20I मैच नहीं खेलेंगे! पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

जीत के मामले में भारत बहुत आगे

2020 के बाद से न्यूजीलैंड में भारत एक भी मैच नहीं हारा है. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहेंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 31 टी20 मुकाबले हो चुके हैं. भारतीय टीम ने 19 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं 11 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली. वहीं एक मुकाबला बराबरी पर छूटा. आंकड़े पूरी तरह से भारत के पक्ष में हैं. टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी20I टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें: 24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या, दोहरा शतक लगाने का टूटा सपना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola