टीम इंडिया ने नीदरलैंड के खिलाफ 17 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. बल्ले से धमाकेदार पारी के बाद गेंद के साथ भी शिवम दुबे ने 2 विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती ने भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.
IND vs NED T20 World Cup Up 2026 Highlights: टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने ग्रुप स्टेज में आखिरी मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेला. जहां पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 193 रन बनाए. जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 176 रन ही बना सकी और 17 रनों से मुकाबला अपने नाम कर गई.
टीम इंडिया ने खड़ा किया था 194 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. अभिषेक शर्मा खाता नहीं खोल सके, तो वहीं ईशान किशन 18 रन ही जोड़ सके. तिलक वर्मा ने 31 रन तो वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रनों की पारी खेली, लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों ने धीमी बल्लेबाजी की. अंत में कप्तान शिवम दुबे ने 31 गेंदों में 212.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े. हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 193 रन बनाए. नीदरलैंड के लिए लोगान बैन वीक ने 3 विकेट तो वहीं आर्यन दत्त ने 2 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: भारत ने नीदरलैंड्स को हराकर लगाया जीत का चौका, शिवम दुबे के बाद वरुण चक्रवर्ती ने मचाया धमाल
भारत ने लगाया जीत का चौका
नीदरलैंड की टीम 194 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी. माइकल लेविट ने 24 रन बनाए तो वहीं मैक्स ओ’डॉड ने भी 20 रन जोड़े. बास डी लीडे ने 33 रन तो वहीं कॉलिन एकरमैन ने भी 23 रन बनाए. अंत में जैक लायन-कैशेट ने भी 26 रन बनाए तो वहीं नोआ क्रोस ने भी नाबाद 25 रन बनाए. जिसके बाद भी उनकी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 176 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके. अंत में शिवम दुबे ने भी 2 विकेट अपने नाम किए हैं. इसी के साथ सुपर 8 से पहले टीम इंडिया ने जीत का चौका लगा दिया है.
ये भी पढ़ें: IND vs NED: शिवम दुबे ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके बनाया बड़ा रिकॉर्ड, युवराज-हार्दिक को छोड़ा पीछे
नीदरलैंड की टीम अच्छी शुरुआत के बाद लगातार विकेट गंवा रही है. जसप्रीत बुमराह ने स्कॉट एडवर्ड्स को भी क्लीन बोल्ड कर दिया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ गई है.
बल्लेबाजी में कमाल करने के बाद शिवम दुबे ने गेंद के साथ भी कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 33 रन बनाकर खेल रहे बास डी लीडे को पवेलियन की राह दिखाई. जिससे टीम इंडिया की पकड़ मैच में मजबूत हो गई है.
नीदरलैंड की टीम को 13वें ओवर में बैक टू बैक झटका लगा है. वरुण चक्रवर्ती ने पहले कॉलिन एकरमैन को 23 रनों पर तो वहीं आर्यन दत्त को जीरो के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है.
नीदरलैंड की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है. माइकल लेविट 24 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने हैं. नीदरलैंड की टीम दबाव में नजर आ रही है.
नीदरलैंड की टीम को छठे ओवर में बड़ा झटका लगा है. वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ'डॉड 20 रनों पर पवेलियन लौट गए.
नीदरलैंड की टीम को बहुत ही धीमी शुरुआत मिली है. पहले 4 ओवरों में टीम सिर्फ 22 रन ही बना सकी है. भारतीय गेंदबाजों का दबदबा साफ नजर आ रहा है.
नीदरलैंड की टीम 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. टीम इंडिया के लिए पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं. वहीं नीदरलैंड के लिए माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉड बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
आखिरी ओवरों में शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए हैं. नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त ने 2 विकेट तो वहीं लोगान बैक वीक ने 3 विकेट अपने नाम किए.
आखिरी ओवर में बैक टू बैक छक्का मारने की कोशिश में शिवम दुबे 31 गेंदों में 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लोगान बैन वीक को मैच में दूसरा विकेट मिला है. हालांकि टीम इंडिया ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है. जिसमें 2 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं.
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों में 34 रन बनाकर काइल क्लेन का शिकार बने हैं. सूर्या अपनी इस पारी के दौरान बहुत ज्यादा फंसे हुए नजर आ रहे थे. भारतीय टीम के बल्लेबाज अब तक बहुत ज्यादा परेशान नजर आए हैं.
टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में फंसी-फंसी हुई नजर आ रही है. तिलक वर्मा 27 गेंदों में सिर्फ 31 रन बनाकर लोगान बैन वीक का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है.
टीम इंडिया ने पावरप्ले में दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवाकर औसत शुरुआत की है. अब कप्तान सूर्यकमार यादव और तिलक वर्मा पर नजरें टिकी हुई हैं. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने बहुत ज्यादा निराश किया है.
टीम इंडिया ने 5वें ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का भी विकेट गंवा दिया है. किशन 7 गेंदो में 18 रन बनाकर आर्यन दत्त का शिकार बने हैं. अब तिलक वर्मा पर जिम्मेदारी बहुत ज्यादा बढ़ गई है.
टीम इंडिया को पहले ओवर में ही बड़ा झटका लगा है. अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मैच में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया को मैच में खराब शुरुआत मिली है.
माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोएलोफ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन.
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नीदरलैंड की टीम पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी. टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव किए हैं.
टीम इंडिया प्लेइंग 11 में अब वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका दे सकती है. हार्दिक पांड्या को आराम देकर सुंदर को कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर खिला सकते हैं.
यूएसए के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी सिराज को अगले मुकाबले में बाहर बैठना पड़ा था. अगर इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाता है, तो उनकी जगह सिराज प्लेइंग 11 में कमबैक कर सकते हैं.
नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के समय टीम इंडिया हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है. जिससे वो सुपर 8 से पहले फ्रेश हो सके. बुमराह और पांड्या टीम के 2 सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से एक हैं.
नीदरलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में सिर्फ नामीबिया के खिलाफ ही जीत सकी है. टीम फिलहाल दूसरी जीत की तलाश में है. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाफ वो दूसरी जीत दर्ज कर सकती है. हालांकि उसके लिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.
टीम इंडिया ने अब तक लगातार 3 मुकाबले जीते हैं. अब नीदरलैंड के खिलाफ भी जीत दर्ज करके टीम इंडिया सुपर 8 में जाना चाहेगी. जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहे.










