बीमार होने के कारण जसप्रीत बुमराह पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे. अब सभी उम्मीद लगा रहे हैं कि नामीबिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है.
IND vs NAM T20I World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. इंजरी से जूझ रही टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती है. वहीं नामीबिया की टीम फिलहाल चैंपियन टीम भारत को टक्कर देने पर जोर देगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं. टॉस जीतने वाली टीम के पास इस मुकाबले में बड़ा मौका होगी.
India vs Namibia T20I World Cup 2026: कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला शाम को 7 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा. इस मुकाबले को सभी फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर सभी भारतीय भाषाओं के साथ इंग्लिश में भी देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर इस मुकाबले का आनंद जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. फ्री में फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का मजा उठा सकते हैं.
IND vs Namibia T20I World Cup 2026: संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
नामीबिया टीम: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, विलियम मायबर्ग, जेजे स्मिट, जैक ब्रासेल, मैक्स हींगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन.
India vs Namibia T20I World Cup 2026: पिच और मौसम रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा मदद मिलती है. जिसके कारण ही इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनते हुए देखा जा सकता है. टीम इंडिया के पास कई मैच विनर बल्लेबाज नजर आ रहे हैं. ऐसे में इस पिच पर रनों की बारिश हो सकती है. तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत स्विंग शुरुआत में मिल सकती है, लेकिन बाद में गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ मैदान पर नहीं होता है. ओस के कारण पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी ज्यादा आसान हो जाएगी.
एक्यूवेदर के अनुसार, गुरुवार को सुबह टेंपरेचर 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, लेकिन साथ ही हवा की क्वालिटी खतरनाक रहने की उम्मीद है. दोपहर के बाद टेम्परेचर 25 डिग्री तक बढ़ जाएगा और फिर शाम को मैच के समय 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. दिन और रात में भी वातावरण थोड़ा धुंधला और खराब रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.
NAM vs India T20I World Cup 2026: हेड टू हेड
अब तक टी20 फॉर्मेट में भारत और नामीबिया के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया है. जिसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. ये मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में आयोजित हुआ था. हाल में ही नामीबिया को इंडिया ए की टीम ने भी हराया है.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…
टीम इंडिया इंजरी से जूझ रही है. फिलहाल दोनों ही सलामी बल्लेबाज इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है.
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की इंजरी को देखते हुए सभी फैंस परेशान हैं. अब हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग 11 चुनने में भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक टीम इंडिया इंजरी से बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रही है. ईशान किशन और वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट नहीं नजर आ रहे हैं, तो वहीं जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा बीमार हैं.










