'कौन-कौन है फोटो वाला, आ जाओ…' Virat Kohli ने भारत लौटते ही जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

Virat Kohli: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए. कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद फैंस को बुलाकर फोटो खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं. फैंस को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आया.

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli Viral Video: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. टीम इंडिया इस वक्त आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रही है, लेकिन कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और इसीलिए वह सीरीज के खत्म होते ही लंदन चले गए थे. हालांकि, अब कोहली भारत लौट आए हैं.

विज्ञापन

वहीं, भारत लौटते ही किंग कोहली ने फैंस का दिल जीत लिया. दरअसल, सोशल मीडिया पर कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं और वो खुद फैंस को बुलाकर फोटो खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

कोहली ने खुद फैंस को बुलाकर खिंचवाई फोटो

दरअसल, विराट कोहली गुरुवार (12 फरवरी) को मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और काफी खुश नजर आए. कोहली जैसे ही वो बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. पहले तो कोहली ने थोड़ा रास्ता देने को कहा ताकि वो अपनी कार तक पहुंच सकें. फिर उन्होंने अपना हैंडबैग स्टाफ को दे दिया और कार के पास रुककर फोटोग्राफरों को पोज भी दिए. कोहली ने मजाकिया अंदाज में फैंस से पूछा, “हां भाई, कौन-कौन है फोटो वाला?”

इस दौरान वो लोगों से सावधानी बरतने और सिक्योरिटी का ध्यान रखने को भी कहते दिखे. कुछ मिनट फैंस के साथ बिताने के बाद वो अपनी कार में बैठकर निकल गए. इस दौरान कोहली सफेद टी-शर्ट, बेज जैकेट और काले पैंट में दिखाई दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NAM: अभिषेक शर्मा के हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, क्या नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं? 

शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली

विराट कोहली जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए थे, जहां उनका बल्ला खूबर गरजा. कोहली ने सीरीज के तीन मैचों में क्रमश: 93, 23 और 124 रनों की पारियां खेली और वह सीरीज में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वहीं, सीरीज के खत्म होने के बाद वो लंदन चले गए थे. न्यूजीलैंड सीरीज से पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए एक शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा था.

37 साल के विराट कोहली अब आईपीएल 2026 में एक्शन में नजर आएंगे, जहां आरसीबी अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि टीम अपने घरेलू मैच कहां खेलेगी, क्योंकि पिछले साल हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ