---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल से हो गई मोहसिन नकवी की सरेआम बेइज्जती! PSL टीम के सीईओ की छूट पड़ी हंसी

Mohsin Naqvi PSL: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की अपनी ही सरजमीं पर सरेआम बेइज्जती हो गई है. पाकिस्तानी पत्रकार ने नकवी की तारीफ की, लेकिन इस पर पीएसएल टीम के मालिक की हंसी छूट पड़ी.

---विज्ञापन---

Mohsin Naqvi PSL: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वर्ल्ड क्रिकेट में घनघोर बेइज्जती हो चुकी है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले मैच को पीसीबी ने बायकॉट करने का ऐलान किया था. हालांकि, आईसीसी के सख्त रवैया के बाद पड़ोसी मुल्क का बोर्ड बैकफुट पर आ गया और अपने ही फैसले से यूटर्न मार लिया.

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी की हर तरफ खूब फजीहत हो रही है. मगर इस बार नकवी को अपनी ही सरजमीं पर बेइज्जत होना पड़ा है. आईसीसी को लेकर पत्रकार ने नकवी से ऐसा सवाल पूछा कि बगल की कुर्सी पर बैठे पीएसएल टीम के मालिक की हंसी छूट पड़ी.

---विज्ञापन---

नकवी की सरेआम हुई बेइज्जती

दरअसल, हुआ यूं कि पाकिस्तान सुपर लीग के ऑक्शन के बाद मोहसिन नकवी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान एक पत्रकार ने नकवी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आईसीसी को घुटने पर ला दिया. पत्रकार के सवाल पूछते ही नकवी के ठीक बगल वाली कुर्सी पर बैठे पीएसएल टीम के सीईओ की अचानक हंसी छूट पड़ी.

ये भी पढ़ें- IND vs NAM: कब और कहां फ्री में देखें भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला? प्लेइंग 11 में दिखेगा बड़ा बदलाव 

---विज्ञापन---

सीईओ दूसरी तरफ मुंह फेरकर हंसते हुए नजर आए और उनका यह रिएक्शन वीडियो में कैद हो गया. सोशल मीडिया पर फैन्स मोहसिन नकवी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. फैन्स के मुताबिक, नकवी को यह पहले से पता था पत्रकार की यह बात पूरी तरह से सिर्फ मजाक है और कुछ नहीं.

कौन हैं नकवी पर हंसने वाले सीईओ?

बताया जा रहा है कि वीडियो में पत्रकार के सवाल पर हंसने वाले व्यक्ति का नाम अहसान ताहिर है, जो Walee ग्रुप के सीईओ भी हैं. इसी ग्रुप ने मुल्तान सुल्तांस की टीम को 79 करोड़ की बड़ी बोली लगाते हुए खरीदा है.

---विज्ञापन---

15 फरवरी को खेला जाएगा महामुकाबला

पाकिस्तान के यूटर्न के बाद अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

First published on: Feb 12, 2026 04:03 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola