IND vs NAM T20I World Cup 2026 Highlights: टीम इंडिया को लगातार दूसरे मुकाबले में मिली बड़ी जीत, पांड्या बल्ले के बाद गेंद से भी छाए

India vs Namibia T20I World Cup Up 2026 Highlights: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया का सामने नामीबिया की चुनौती थी. नामीबिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 209 रन बनाए. जवाब में नामीबिया की टीम मैच हार गई.

IND vs NAM T20 World Cup 2026

IND vs NAM T20 World Cup 2026

IND vs NAM T20I World Cup Up 2026 Highlights: अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला खेला गया. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में नामीबिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. जिसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए. जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवरों में ही 116 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही इंडिया मैच 93 रनों से ही जीत गई. 

विज्ञापन

टीम इंडिया ने दिया 210 रनों का लक्ष्य 

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे. संजू सैमसन ने 22 रन बनाए, तो वहीं तिलक वर्मा ने भी 25 रन जोड़े. अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके अलावा शिवम दुबे ने 23 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 209 रन ही बनाए. नामीबिया के लिए गेरहार्ड इरास्मस ने 4 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा बेन शिकोंगो, जेजे स्मट्स और बर्नार्ड शोल्ट्ज ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

भारत को मिली लगातार दूसरी जीत 

नामीबिया की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज जान फ्रिलिंक ने 22 रन बनाए. लोरेन स्टीनकैंप ने 29 रनों की पारी खेली. जान निकोल लोफ्टी-ईटन ने 13 रन तो वहीं कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 18 रन जोड़े. जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज मैदान पर समय नहीं बिता सका. जिसके कारण ही नामीबिया की टीम 18.2 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 116 रन बनाए. टीम इंडिया को मुकाबले में 93 रनों से जीत मिली. टीम इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट अपने नाम किए. हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को भी 2-2 मिले. अब भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगा.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs NAM LIVE Score: टीम इंडिया को लगातार दूसरे मुकाबले में मिली बड़ी जीत

टीम इंडिया ने 116 रनों पर ही नामीबिया की टीम को समेट दिया है. जिसके साथ ही टीम इंडिया इस मुकाबले को 93 रनों से जीत गई. बल्ले के बाद गेंद के साथ भी हार्दिक पांड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया. इसी के साथ टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप में 10वीं जीत मिली है.

IND vs NAM LIVE Score: हार्दिक पांड्या को मिला बैक टू बैक विकेट

हार्दिक पांड्या ने अपने आखिरी ओवर में बैक टू बैक 2 विकेट हासिल करके मैच को जल्दी खत्म करने का प्रयास किया है. नामीबिया की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी.

IND vs NAM LIVE Score: जसप्रीत बुमराह का खुला खाता

जसप्रीत बुमराह का आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को टूर्नामेंट में पहला विकेट मिला है. उन्होंने रूबेन ट्रम्पेलमैन को 6 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई.

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया की पारी लड़खड़ाई

नामीबिया की टीम ने छठा विकेट गंवा दिया है. मालन क्रूगर भी 5 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं. टीम इंडिया अब जीत के बेहद करीब नजर आ रही है.

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

नामीबिया की टीम ने बैक टू बैक विकेट गंवा दिए हैं. गेरहार्ड इरास्मस 18 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही नामीबिया की टीम बड़ी मुश्किल में फंस गई है.

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया को लगा बैक टू बैक झटका

वरुण चक्रवर्ती के ओवर में नामीबिया ने 2 बड़े विकेट गंवा दिए हैं. जिसके कारण ही उनकी टीम बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही है. टीम इंडिया फिलहाल मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया को लगा दूसरा झटका

नामीबिया की टीम को दूसरा झटका लगा है. लोरेन स्टीनकैंप 29 रनों के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. टीम इंडिया को वापसी का एक और मौका मिल गया है.

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया की टीम ने किया कमबैक

नामीबिया की टीम ने पावरप्ले में ही 57 रन बना लिए हैं. वहीं उनका सिर्फ 1 विकेट ही गिरा है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. भारत को अब स्पिनरों पर बहुत ज्यादा भरोसा है.

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया को लगा पहला झटका

नामीबिया की टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है. जान फ्रिलिंक को 22 रनों के स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया का भी खाता खुल गया है.

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया की पारी हुई शुरू

नामीबिया की टीम 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. लोरेन स्टीनकैंप और जान फ्रिलिंक सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं हार्दिक पांड्या पहला ओवर फेंक रहे हैं.

IND vs NAM LIVE Score: टीम इंडिया ने दिया 210 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए हैं. ईशान किशन के बाद हार्दिक पांड्या ने भी शानदार अर्धशतक जड़े हैं. नामीबिया के लिए गेरहार्ड इरास्मस ने 4 विकेट अपने नाम किया.

IND vs NAM LIVE Score: 19वें ओवर में टीम इंडिया ने गंवाए 3 विकेट

टीम इंडिया ने 19वें ओवर में 3 विकेट गंवा दिया. गेरहार्ड इरास्मस के ओवर में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल पवेलियन लौटे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया बहुत ही मुश्किल में आ गई है.

IND vs NAM LIVE Score: हार्दिक और दुबे की बीच साझेदारी

हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पर जिम्मा है. दोनों भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. 14.2 ओवर में भारत का स्कोर 157/4 है.

IND vs NAM LIVE Score: आउट हुए तिलक वर्मा

तिलक वर्मा आउट हो गए हैं. वह खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 21 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. उन्हें जेजे स्मिथ ने चलता किया.

IND vs NAM Live Score: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका

टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर बर्नार्ड शोल्ट्ज का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया अब मुश्किल में नजर आ रही है.

IND vs NAM Live Score: ईशान किशन भी लौटे पवेलियन

धमाकेदार अर्धशतक लौटने के बाद ईशान किशन कप्तान गेरहार्ड इरास्मस का शिकार बने हैं. ईशान किशन 24 गेंदों में 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. तिलक वर्मा फिलहाल अकेले नजर आ रहे हैं.

IND vs NAM Live Score: किशन ने जड़ा शानदार अर्धशतक

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत मिली है. भारत मैच में बहुत आगे निकल गया है.

IND vs NAM Live Score: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

टीम इंडिया को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 8 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. बेन शिकोंगो ने अपनी टीम का खाता खोला है.

IND vs NAM Live Score: टीम इंडिया की पारी हुई शुरू

टीम इंडिया की पारी शुरू हो गई है. संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों ही सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं रूबेन ट्रम्पेलमैन पहला ओवर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं.

IND vs NAM Live Score: नामीबिया की प्लेइंग 11

लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो.

IND vs NAM Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

IND vs NAM Live Score: नामीबिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

नामीबिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिसके कारण भारत पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं.

IND vs NAM Live Score: जसप्रीत बुमराह की वापसी तय

बीमार होने के कारण जसप्रीत बुमराह पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे. अब सभी उम्मीद लगा रहे हैं कि नामीबिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है.

IND vs NAM Live Score: क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

टीम इंडिया इंजरी से जूझ रही है. फिलहाल दोनों ही सलामी बल्लेबाज इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है.

IND vs NAM Live Score: प्लेइंग 11 पर टिकी हैं सभी की नजरें

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की इंजरी को देखते हुए सभी फैंस परेशान हैं. अब हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग 11 चुनने में भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

IND vs NAM Live Score: इंजरी से परेशान है टीम इंडिया

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक टीम इंडिया इंजरी से बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रही है. ईशान किशन और वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट नहीं नजर आ रहे हैं, तो वहीं जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा बीमार हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ