Rohit Sharma Press Conference India vs Australia 3rd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को तीसरा वनडे राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली राजकोट पहुंच गए हैं। मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हमारे पास केवल 13 खिलाड़ी बचे हैं।
रोहित ने बताया- शुभमन गिल को आराम दिया गया है। मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर घर जा चुके हैं। वहीं अक्षर पटेल भी निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं। रोहित ने आगे कहा- टीम में वायरल चल रहा है। इसलिए अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। हम भी चाहते हैं कि खिलाड़ी वर्ल्ड कप से पहले तरोताजा रहें।
हमने अपने सभी बैकअप तैयार कर रखे हैं
रोहित शर्मा ने कहा- मैं पिछले 10 वनडे में टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। कई खिलाड़ी इंजरी से लौटे हैं, जिन्होंने अपनी फिटनेस साबित की है। अश्विन के कमबैक को लेकर कप्तान ने कहा कि उनका क्लास और एक्सपीरियंस टीम में काफी महत्वपूर्ण है। उन्हें प्रैशर को हैंडल करना भी आता है।
ये भी पढ़ें: ICC World Cup 2023: श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, ये धाकड़ खिलाड़ी हुए बाहर
https://twitter.com/BCCI/status/1706675936241078336
रोहित ने आगे कहा कि हमने अपने सभी बैकअप तैयार कर रखे हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि मैच के दौरान किसी भी स्थिति में सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में स्थानीय खिलाड़ियों को बुलाना पड़ सकता है। रोहित ने तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 रैंकिंग पर कहा कि ये मायने नहीं रखती। हां इससे कुछ पॉजिटिविटी जरूर आती है, लेकिन हम सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
https://twitter.com/JioCinema/status/1706661138925285470
ये भी पढ़ें: बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी के साथ लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, टीम मीटिंग को लेकर कही ये बात
तीसरे वनडे के लिए भारत का स्क्वाड:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, विराट कोहली, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर। रोहित के अनुसार हार्दिक पांड्या घर जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ODI World Cup में नंबर 1 बल्लेबाज के रुप में उतरेंगे बाबर, गिल को करना होगा इंतजार, जानें वजह
ऑस्ट्रेलिया की टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
36 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
39 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines