---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी के साथ लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, टीम मीटिंग को लेकर कही ये बात

Babar Azam Shaheen Afridi: एशिया कप में करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो चुकी है। पाकिस्तान टीम को वीजा मिल चुका है और वह आज रात भारत के लिए रवाना होगी। पाकिस्तान के कप्तान  बाबर आजम ने भारत रवाना होने से पहले मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें […]

---विज्ञापन---

Babar Azam Shaheen Afridi: एशिया कप में करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो चुकी है। पाकिस्तान टीम को वीजा मिल चुका है और वह आज रात भारत के लिए रवाना होगी। पाकिस्तान के कप्तान  बाबर आजम ने भारत रवाना होने से पहले मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने एशिया कप में हार के बाद शाहीन अफरीदी के साथ हुई ‘फाइट’ पर चुप्पी तोड़ डाली।

एक पत्रकार ने बाबर से पूछा- “जब से आप कप्तान बने हैं, टीम ने आपको सम्मान दिया है और हर कोई आपका बहुत सम्मान करता है। यहां तक कि इफ्तिखार अहमद भी आपको बड़ा भाई मानते हैं।” फिर उनसे टीम के भीतर मतभेदों की अफवाहों के बारे में पूछा गया। उनसे पूछा गया कि एशिया कप में हार के बाद शाहीन अफरीदी के साथ मतभेद की खबरें आई थीं इसलिए प्रशंसक जानना चाहते हैं कि क्या शाहीन अफरीदी के साथ आपके रिश्ते कैसे हैं और वह आपका कितना सम्मान करते हैं?

---विज्ञापन---

टीम मीटिंग में कुछ मतभेद होते हैं

इसके जवाब में बाबर आजम ने कहा- ”हर कोई मुझे सम्मान देता है। देखिए, जब आप करीबी मैच हारते हैं तो टीम मीटिंग में कुछ मतभेद होते हैं, लेकिन कभी-कभी इसे ऐसे बताया जाता है जैसे कि हमारे बीच लड़ाई हुई थी। ऐसा नहीं होना चाहिए। सम्मान सभी के लिए रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम एक-दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं जितना हम अपने परिवार से करते हैं।” हमारे मन में एक-दूसरे के लिए समान सम्मान है और वैसा ही रहेगा।”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से पहले मुसीबत में फंसे बाबर आजम, पुलिस ने इस वजह से काट डाला चालान

---विज्ञापन---

बीच में ही टोकने पर नाराज हुए थे बाबर 

दरअसल, पिछले दिनों खबर आई थी कि जब श्रीलंका से हार के बाद बाबर आजम ड्रेसिंग रूम में टीम मीटिंग कर रहे थे, तब शाहीन ने उन्हें बीच में ही टोक दिया था। इस पर बाबर काफी नाराज हो गए थे। इसके बाद रिजवान और पाकिस्तान कोच ने उन्हें शांत कराया। बाबर के बयान से साफ है कि टीम मीटिंग में जरूर कुछ न कुछ हुआ था। हालांकि इसके बाद वे शाहीन की शादी में भी नजर आए थे। जिसके बाद मतभेद के कयास खत्म हो गए थे।

ये भी पढ़ें: ODI World Cup में नंबर 1 बल्लेबाज के रुप में उतरेंगे बाबर, गिल को करना होगा इंतजार, जानें वजह

---विज्ञापन---

First published on: Sep 26, 2023 05:53 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola