IND vs BAN: भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20आई और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में सभी फैंस को इन दोनों खिलाड़ियों की दोबारा मैदान पर वापसी का इंतजार है। नई रिपोर्ट के मुताबिक कोहली-रोहित फैंस का इंतजार और भी लंबा हो सकता है। दोनों खिलाड़ी अब देरी से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। इसी के साथ बीसीसीआई भी मुश्किल में फंस गई है।
रोहित-विराट की वापसी में होगी देरी
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली थी। जहां पर टीम इंडिया को 3 वनडे और 3 ही टी20आई मैच खेलने हैं। बीसीसीआई ने बांग्लादेश दौरे पर जाने के लिए भारत सरकार से अनुमति मांगी थी। बांग्लादेश दौरे पर जाने के अनुमति देने में भारत सरकार फिलहाल देरी कर रही है। जिसके कारण ही रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज की रिशेड्यूल किया जा सकता है। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा अब 17 अगस्त को मैदान पर नहीं नजर आएंगे। इन दोनों स्टार खिलाड़ियों की वापसी में फिलहाल और देरी हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी कर सकते हैं रोहित-विराट
विराट कोहली और रोहित शर्मा अब 19 अक्टूबर को इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। दरअसल भारतीय टीम अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली है। जहां पर टीम को 3 वनडे और 5 टी20आई मैच खेलने हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। बांग्लादेश दौरे में देरी के कारण दोनों दिग्गज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आईपीएल 2025 के बाद दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2027 खेलने का लक्ष्य बना रहे हैं। वनडे फॉर्मेट में दोनों ने आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला था।
ये भी पढ़ें: नए नाम के साथ दोबारा शुरू हो सकता है चैंपियंस लीग! जानिए कौन-कौन सी टीमें ले सकती है हिस्सा?
संबंधित खबरें
मंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
8 mins agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
32 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
2 hrs agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines