Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, इस बार हॉकी के मैदान में मचने वाला है कोहराम!

IND vs PAK in Hockey World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच हर एक खेल में भिड़ंत यादगार होती है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में दोनों देश आमने-सामने आए थे. भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को खदेड़ा था. अब दोनों देशों के बीच हॉकी के मैदान पर भिड़ंत होने वाली है. वो FIH हॉकी वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 18, 2026 08:22
IND vs PAK in Hockey World Cup
भारत-पाकिस्तान टीम होगी आमने-सामने

IND vs PAK in Hockey World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन खेल के मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने आती रहती हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हुआ. अब FIH हॉकी वर्ल्ड कप में एक बार फिर दोनों देशों की टीमें आमने-सामने होंगी. हॉकी वर्ल्ड कप के चारों ग्रुप सामने आ चुके हैं और भारत-पाकिस्तान साथ में हैं. ऐसे में अब उनके बीच धमाकेदार मैच होना तय है. बता दें कि हॉकी का यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट इस बार नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित होगा.

भारत-पाकिस्तान के बीच होगा हॉकी वर्ल्ड कप में मैच

एम्स्टरडैम में वगेनेर स्टेडियम में एक सेरेमनी का आयोजन किया गया. इसी बीच इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने ऐलान किया कि भारत ग्रुप D का हिस्सा है. उनके ग्रुप में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स मौजूद हैं. मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को पूल B में रखा गया है, जहां बेल्जियम, फ्रांस और मलेशिया जैसी बड़ी टीमें हैं. भारत के सभी मैच नीदरलैंड में आयोजित किए जाएंगे और पूरा शेड्यूल बुधवार तक जारी किया जाएगा.

---विज्ञापन---

FIH हॉकी वर्ल्ड कप के चारों ग्रुप:

  • पूल A: नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान
  • पूल B: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया
  • पूल C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका
  • पूल D: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 बड़े बल्लेबाज, आखिर बार चौके-छक्कों की बारिश कर फैंस को कहेंगे अलविदा!

FIH वुमेंस वर्ल्ड कप का पूल भी आया सामने

सेरेमनी के दौरान सिर्फ मेंस ही नहीं, बल्कि वुमेंस FIH हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप भी सामने आए. बता दें कि 15 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत ग्रुप D का हिस्सा है. उनके पूल में चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका भी हैं. भारतीय महिला टीम के सभी मैच भी नीदरलैंड में खेले जाएंगे.

वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के चारों ग्रुप:

  • पूल A: नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान
  • पूल B: अर्जेंटीना, जर्मनी, अमेरिका, स्कॉटलैंड
  • पूल C: बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
  • पूल D: चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका

ये भी पढ़ें:- ABD से लेकर Sanju Samson तक… 7 बड़े खिलाड़ी जिन्होंने कभी नहीं जीती IPL ट्रॉफी

First published on: Mar 18, 2026 07:10 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.