ABD से लेकर Sanju Samson तक... 7 बड़े खिलाड़ी जिन्होंने कभी नहीं जीती IPL ट्रॉफी

Players Who Never Won IPL Trophy: इंडियन प्रीमियर लीग का इतिहास काफी लंबा रहा है. विराट कोहली सालों के इंतजार के बाद 2025 में IPL चैंपियन बने थे. 7 ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं, जो कभी IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाए.

Sanju MS Dhoni ABD
1 / 8

Players Who Never Won IPL Trophy: IPL 2026 की शुरुआत में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी हैं. 18 साल के IPL इतिहास में एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित समेत कई दिग्गजों ने ट्रॉफी जीती है. विराट सालों के इंतजार के बाद IPL 2025 चैंपियन बने. IPL इतिहास में कई ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं, जिनका रिकॉर्ड बेहतरीन है लेकिन अब तक वो चैंपियन नहीं बन पाए हैं. आइए उन 7 बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स2 / 8

एबी डिविलियर्स IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. डिविलियर्स ने 184 मैच खेले और 5162 रन बनाए. एबी अपने ऐतिहासिक करियर में कभी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाए.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन3 / 8

संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL खेला. वो टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने 177 मैचों में 4704 रन बनाए हैं. बता दें कि संजू अब तक IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं. अब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नई शुरुआत की है. यहां उनकी किस्मत बदल सकती है.

क्रिस गेल

क्रिस गेल4 / 8

क्रिस गेल अपने IPL करियर में KKR, RCB और PBKS से खेले. उन्होंने 142 मैचों में 4965 रन बनाए. गेल IPL इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक होने के बावजूद कभी IPL ट्रॉफी नहीं उठा पाए.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल5 / 8

केएल राहुल IPL में हर साल रनों की बारिश करते हैं. अब तक वो 145 मैचों में हिस्सा ले चुके हैं और उन्होंने 5222 रन बनाए हैं लेकिन कभी भी IPL ट्रॉफी पर कब्जा नहीं कर पाए हैं.

अमित मिश्रा

अमित मिश्रा6 / 8

अमित मिश्रा एक समय IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. वो IPL में डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे लेकिन कभी भी वो IPL का खिताब नहीं उठा पाए.

विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग7 / 8

वीरेंद्र सहवाग IPL में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. वो कभी भी IPL ट्रॉफी पर कब्जा नहीं कर पाए हैं. बता दें कि सहवाग IPL 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे, जो फाइनल तक पहुंची थी लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा.

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत8 / 8

ऋषभ पंत ने IPL 2016 में अपना डेब्यू किया था. उन्हें ये बड़ा टूर्नामेंट खेलते हुए 10 साल हो गए हैं. उन्होंने IPL में 125 मैचों में 3553 रन बनाए हैं. अब तक ऋषभ पंत को भी IPL ट्रॉफी उठाने का चांस नहीं मिला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन