IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 बड़े बल्लेबाज, आखिर बार चौके-छक्कों की बारिश कर फैंस को कहेंगे अलविदा!

Players Who Can Retire After IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की शुरुआत कुछ दिनों में हो जाएगी. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके लिए यह सीजन आखिरी हो सकता है. आइए 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जो IPL 2026 के बाद रिटायर हो सकते हैं.

MS Dhoni David Miller
1 / 6

Players Who Can Retire After IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मैच RCB और SRH के बीच होगा. कई सारे युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का IPL में मिश्रण देखने को मिलेगा. IPL 2025 के बाद आंद्रे रसेल और आर अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी रिटायर हो गए. कुछ ऐसे धाकड़ बल्लेबाज हैं, जो IPL 2026 के बाद रिटायर हो सकते हैं.

विज्ञापन

एमएस धोनी

एमएस धोनी2 / 6

एमएस धोनी 44 साल के हो गए हैं और अपने क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. IPL 2026 में वो युवाओं का मार्गदर्शन कर सकते हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं. इस सीजन के बाद वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे3 / 6

बताया जा रहा है कि अजिंक्य रहाणे IPL 2026 में KKR की कप्तानी करेंगे. रहाणे 37 साल के हैं और अपने क्रिकेट करियर के अंत पर हैं. रहाणे ने अब ब्रॉडकास्टिंग में कदम रख लिया है और यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं. वो IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं और पूरी तरह क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नजर आ सकते हैं.

डेविड मिलर

डेविड मिलर4 / 6

डेविड मिलर 36 साल के हो गए हैं और बेहद कम क्रिकेट खेलते हैं. उनके पिछले तीन सीजन औसत रहे हैं. LSG ने उन्हें 2 करोड़ की बेस प्राइज पर खरीदा है. डेविड अगर IPL 2026 में फेल हो गए, तो रिटायरमेंट ले सकते हैं.

विज्ञापन

मनीष पांडे

मनीष पांडे5 / 6

मनीष पांडे 2008 से IPL खेल रहे हैं. वो IPL 2026 में KKR के लिए जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. मनीष पांडे को पिछले कुछ साल में खेलने के उतने मौके नहीं मिले हैं. वो 36 साल के हो चुके हैं. अपनी उम्र और सीमित मौकों को देखते हुए वो IPL 2026 के बाद रिटायर हो सकते हैं.

क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक6 / 6

क्विंटन डी कॉक के लिए IPL के पिछले तीन सीजन निराशाजनक रहे हैं. उन्होंने पिछले तीन सीजन में 250 रन से ऊपर रन नहीं बनाए हैं. डी कॉक को मुंबई इंडियंस ने एक चांस दिया है और अगर वो यहां फेल हो गए, तो IPL से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन