India vs Australia 4th T20I: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। ब्लू टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले यह खास उपलब्धि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नाम दर्ज थी। ग्रीन टीम ने टी20 के इतिहास में अबतक 135 जीत हासिल किए हैं। वहीं रायपुर में कंगारू टीम को मात देते हुए भारतीय टीम के नाम अब 136 जीत हो गए हैं।
यही नहीं रायपुर में कंगारू टीम को मात देते हुए ब्लू टीम ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा भी जमा लिया है। भारत द्वारा दिए गए 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी। इस तरह चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 20 रन से जीत मिली।
यह भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ ने तोड़ दिया राहुल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, विराट भी हुए पीछे, बन गए इंडिया के नंबर-1
मैथ्यू वेड रहे सर्वोच्च स्कोरर:
चौथे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च स्कोरर कप्तान मैथ्यू वेड रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 23 गेंदों का सामना किया। इस बीच 156.52 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 36 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले। वेड के अलावा पारी का आगाज करते हुए ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों में 193.75 की स्ट्राइक रेट से 31 रन का योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज हुए फ्लॉप:
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप रहे। टीम को जोश फिलिप (08), बेन मैकडरमोट (19), एरॉन हार्डी (08), टिम डेविड (19) और मैथ्यू शॉर्ट (22) जैसे बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें थी, लेकिन यह बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन चलते बने।
गेंदबाजी में अक्षर पटेल का जलवा:
भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में अक्षर पटेल का जलवा रहा। उन्होंने ब्लू टीम के लिए चौथे टी20 मुकाबले में 16 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की। उनके अलावा दीपक चाहर ने दो और रवि बिश्नोई एवं आवेश खान ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की।
174 रन बनाने में कामयाब हुई थी टीम इंडिया:
इससे पहले रायपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह सर्वाधिक 46 रन बनाने में कामयाब रहे। उनके अलावा यशस्वी जयसवाल ने 37 और जितेश शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारशुइस रहे सबसे सफल गेंदबाज:
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चौथे टी20 मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज बेन ड्वारशुइस रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 40 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की। उनके अलावा तनवीर संघा और जेसन बेहरेनडॉर्फ क्रमशः दो-दो, जबकि एरॉन हार्डी एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines