India A vs Australia A: टीम इंडिया के 2 स्टार खिलाड़ियों ने बल्ले से कमाल किया और शानदार शतक ठोक ऑस्ट्रेलिया ए का बुरा हाल कर दिया. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले रहे पहले अनऑफिशियली टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलिया ए ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 532 रन बना तो उसे लगा कि यह रन काफी हैं, लेकिन उसे क्या पता था कि इंडिया ए के देवदत्त पडिक्कल और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल कुछ और ही ठानकर बैठे हैं. दोनों जब क्रीज पर आते तो चौके-छक्कों की बारिश कर दी.
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 222 रनों पर कप्तान श्रेयस अय्यर समेत कुल 4 विकेट खो दिए थे. इसलिए पहले तो पडिक्कल और जुरेल दोनों ने संभलकर खेला, लेकिन जब एक बार नजरें क्रीज पर टिक गईं तो फिर हाथ खोले और शतक ठोक टीम को 500 पार ले गए. दोनों ने मिलकर कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों ने मिलकर कुल 291 रन कूटे, जिसमें 26 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. मतलब आधे से ज्यादा रन तो इन दोनों ने मिलकर ही बना डाले.
ध्रुव जुरेल ने कंगारुओं के खिलाफ ठोका धांसू शतक, वेस्टइंडीज सीरीज से पहले मचा दिया तहलका
पडिक्कल ने 156 जबकि जुरेल ने 135 रन ठोके
चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 287 बॉल पर 156 रन बनाए. उन्होंने 14 चौके और 1 छक्का भी लगाया. आखिर में वो स्पिनर रोच्चिचियोली का शिकार बने. वहीं छठे नंबर पर उतरे ध्रुव जुरेल ने 114 बॉल सेंचुरी ठोकी और 189 बॉल पर 12 चौके और 5 छक्के कूटकर कुल 135 रन किए. आखिर में फर्गस ओ’नील नाम के गेंदबाज का शिकार बने. जब दोनों आउट हुए तो अपना काम बखूबी पूरी कर गए.
मैच का लेखा जोखा…
अगर मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 532 रन बनाकर घोषित की थी. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सैम कोन्सटास ने 109 और विकेटकीपर बैटर जोश फिलिपे ने 123 रनों की शानदार पारियां खेली थीं. बाकी 3 बल्लेबाजों ने भी 70 प्लस की पारियां खेलकर भारतीय बॉलर्स को जमकर पीटा था, हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने भी कमाल किया और खबर लिखे जाने तक 7 विकेट खोकर 520 रन बना दिए हैं. अभी वो 12 रन पीछे है. खेल का चौथा दिन चल रहा है और यह मैच अब ड्रॉ की तरफ बढ़ चुका है.
ये भी पढ़ें: Shreyas Iyer फेल, ध्रुव-पडिक्कल ने किया इम्प्रेस, भारतीय बल्लेबाजों के आगे बेबस दिखे कंगारू गेंदबाज
Asia Cup 2025: सुपर-4 के लिए 4 टीमें हुईं कंफर्म, अफगानिस्तान समेत इन 4 टीमों की हो गई विदाई
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
47 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines